1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बरसात में दाल-चावल में लग जाते हैं घुन और कीड़े? अपनाएं ये आसान नुस्खे, महीनों तक रहेंगे सुरक्षित

बरसात में दाल-चावल में लग जाते हैं घुन और कीड़े? अपनाएं ये आसान नुस्खे, महीनों तक रहेंगे सुरक्षित

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 20, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 11:51 pm IST

आइए जानते हैं आसान और असरदार नुस्खे, जिनकी मदद से मानसून में आपके अनाज में घुन और कीड़े नहीं लगेंगे।

बरसात में दाल-चावल में घुन से बचाने के उपाय- India TV Hindi
बरसात में दाल-चावल में घुन से बचाने के उपाय Image Source : UNSPLASH

बरसात में हवा में नमी बढ़ने की वजह से दाल, चावल और अन्य अनाज में घुन और कीड़े लगने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो कुछ ही दिनों में पूरा राशन खराब हो सकता है। हालांकि, कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप दाल-चावल को लंबे समय तक सुरक्षित और ताजा रख सकते हैं। 

दाल-चावल का घुन और कीड़े से कैसे करे बचाव

  • चावल में घुन लगने से कैसे बचें: तेजपत्ता और लौंग का इस्तेमाल: दाल और चावल के डिब्बों में 2-3 सूखे तेजपत्ते डाल दें। इसकी तेज खुशबू घुन और छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है। वैसे नीम की सूखी पत्तियां प्राकृतिक कीटरोधी की तरह काम करती हैं। इन्हें दाल या चावल के डिब्बे में रखने से घुन नहीं लगते है।

  • दाल में कीड़े लगने से कैसे बचें : अक्सर लोग सलाह देते हैं कि दाल को कीड़ों से बचाने के लिए में तेज पत्ता, लौंग या कपूर रखें लेकिन सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि दाल को कीड़ों से बचाने के लिए आप उसमें नमक डालकर रखें। डाला में नमक डालने से उसमें मौजूद नमी सुख जाती है। नमी नहीं होने से उसमें कीड़े नहीं पंप पाते हैं। यह दाल को खराब होने से बचाने का एक बहुत ही असरदार और सस्ता तरीका है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें: बरसात में नमी सबसे बड़ी समस्या होती है। इसलिए दाल और चावल को हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें, ताकि नमी अंदर न जा सके।

  • धूप जरूर दिखाएं: अगर लंबे समय तक स्टोर करना है, तो हर 15-20 दिन में दाल और चावल को 2-3 घंटे धूप में फैला दें। इससे नमी निकल जाती है और घुन लगने का खतरा कम हो जाता है।

  • स्टोर करने से पहले अच्छी तरह सुखाएं: नई दाल या चावल खरीदकर लाने के बाद अगर उनमें हल्की भी नमी हो, तो उन्हें कुछ देर धूप या पंखे की हवा में सुखाकर ही डिब्बे में भरें।

  • सूखी जगह पर रखें: राशन के डिब्बों को ऐसी जगह रखें जहां नमी कम हो। सिंक, गैस चूल्हे या गीली दीवारों के पास रखने से बचें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल