1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना तेल-घी के भी मखाना बनेगा सुपर क्रिस्पी, भुनने के लिए बस अपनाएं ये आसान तरीके

बिना तेल-घी के भी मखाना बनेगा सुपर क्रिस्पी, भुनने के लिए बस अपनाएं ये आसान तरीके

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 16, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 06:30 pm IST

अगर आप हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक चाहते हैं, तो बिना तेल-घी के भुना हुआ मखाना एक बेहतरीन विकल्प है। सही तरीके से भूनने पर यह उतना ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनता है, जितना तेल या घी में भुना हुआ मखाना।

मखाना - India TV Hindi
मखाना Image Source : UNSPLASH

मखाना एक हेल्दी स्नैक है जिसे ज्यादातर लोग शाम के समय चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर खाना पसंद करते हैं। मखाना भुनने के लिए आमतौर पर तेल या घी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं और कम कैलोरी वाला ऑप्शन चाहते हैं तो बिना तेल-घी के भी इसे भून सकते हैं। बता, दें, बिना तेल और घी के रोस्ट किया हुआ मखाना भी स्वाद में उतना ही स्वादिष्ट और कुरकुरा होता है। बस इसे सही तरीके से भूनना जरूरी है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप घर पर ही बिना तेल-घी के सुपर क्रिस्पी मखाना तैयार कर सकते हैं।

इन तीन तरीकों से भूनें मखाना

 

  • कड़ाही में भूनें: मखाने भूनने के लिए मोटी तली की कड़ाही या पैन का इस्तेमाल करें। इससे मखाने बराबर गर्म होते हैं और जलने का खतरा कम रहता है। जब भी आप मखाना भूनें, उसे बीच-बीच में चलाते रहें। इससे सभी मखाने एक समान भुनते हैं और हर मखाना कुरकुरा बनता है।

  • माइक्रोवेव में भूने: अगर आपके पास माइक्रोवेव है, तो उसमें भी मखाने आसानी से भुने जा सकते हैं। मखानों को माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालकर 2–3 मिनट तक माइक्रोवेव करें। बीच में एक बार निकालकर हल्का चला दें, ताकि सभी मखाने बराबर भुन जाएं।

  • एयर फ्रायर में बनाएं क्रिस्पी मखाना: एयर फ्रायर में मखाना भूनना भी एक हेल्दी तरीका है। एयर फ्रायर को 180°C पर प्रीहीट करें, फिर मखानों को बास्केट में डालकर 4–5 मिनट तक एयर फ्राई करें। इससे मखाने जल्दी और बहुत ही क्रिस्पी बनते हैं। मखाना भुन जाने के बाद उसमें हल्का नमक, काली मिर्च, चाट मसाला या भुना जीरा पाउडर मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान:

  • मखाने को बिना तेल-घी के भूनते समय गैस की आंच हमेशा धीमी रखें।

  • तेज आंच पर मखाना जल्दी जल सकता है और अंदर से कच्चा रह जाता है।

  • धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनने से मखाना अच्छी तरह क्रिस्पी बनता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल