1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रात के समय रोटी खानी चाहिए या फिर चावल, दोनों में से किसे खाने से मिलेंगे ज्यादा फायदे?

रात के समय रोटी खानी चाहिए या फिर चावल, दोनों में से किसे खाने से मिलेंगे ज्यादा फायदे?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 01, 2024 11:03 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 11:07 pm IST

रोटी और चावल, दोनों ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिनर के समय इन दोनों में से किसे खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है?

रोटी और चावल में से क्या ज्यादा फायदेमंद?- India TV Hindi
रोटी और चावल में से क्या ज्यादा फायदेमंद? Image Source : FREEPIK

रोटी और चावल, दोनों में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। भारत में अक्सर लोग दाल, चावल, सब्जी और रोटी सर्व कर अपनी खाने की प्लेट को सजाते हैं। क्या आपके मन में भी कभी ये सवाल उठता है कि रात के समय यानी डिनर में रोटी या फिर चावल में से किसे खाना चाहिए? अगर हां, तो आपको इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए दोनों चीजों से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी हासिल करनी होगी।

सेहत के लिए फायदेमंद रोटी

फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन और जिंक समेत कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर रोटी आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा फाइबर रिच रोटी खाकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। इतना ही नहीं रोटी में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बना सकते हैं।

चावल खाकर मिलेंगे ये फायदे

चावल में प्रोटीन, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, फाइबर समेत कार्बोहाइड्रेट की भी अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। चावल आपके शरीर के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा चावल में पाए जाने वाले तत्व मसल को डेवलप और रिपेयर भी कर सकते हैं। अब आपको रात में रोटी खानी चाहिए या फिर चावल, ये आपके हेल्थ गोल्स के ऊपर निर्भर करता है।

किसे चूज करना चाहिए?

वजन घटाने के लिए रोटी या फिर ब्राउन राइस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। रात में चावल की जगह रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में चावल खाने से आपकी गट हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो आपको चावल खाने से परहेज करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल