1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कमाना चाहते हैं बड़ा नाम तो घोल कर पी लें सद्गुरु की ये बातें, सक्सेस की गारंटी पक्की

कमाना चाहते हैं बड़ा नाम तो घोल कर पी लें सद्गुरु की ये बातें, सक्सेस की गारंटी पक्की

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 30, 2026 11:44 am IST,  Updated : May 30, 2026 11:44 am IST

सद्गुरु का मानना है कि तनाव या दुख बाहरी परिस्थितियों के कारण नहीं, बल्कि हमारे दिमाग के सही तरीके से काम न करने के कारण होता है। उनके विचार लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं। यहां पढ़ें उनके प्रेरक विचार।

सद्गुरु सक्सेस टिप्स- India TV Hindi
सद्गुरु सक्सेस टिप्स Image Source : ISHA.SADHGURU.ORG

सद्गुरु जग्गी वासुदेव आधुनिक युग के उन गिने-चुने आध्यात्मिक गुरुओं में से हैं, जिनकी बातें सीधे दिल और दिमाग पर असर करती हैं। उनका मोटिवेशन पारंपरिक 'सकारात्मक सोच' तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वे जीवन को उसकी वास्तविकता के साथ देखना सिखाते हैं। वे अक्सर कहते हैं कि "जीवन को वैसा ही देखें जैसा वह है, न कि वैसा जैसा आप उसे देखना चाहते हैं।" सद्गुरु कभी भी अंधविश्वास या पुरानी रूढ़ियों की वकालत नहीं करते। वे विज्ञान, मनोविज्ञान और रोजमर्रा के उदाहरणों का उपयोग करके बात करते हैं, जिससे आज की युवा पीढ़ी उनसे जुड़ाव महसूस करती है। यही वजह है कि युवा उनकी बातों से काफी प्रभावित होते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं। यहां पढ़ें सद्गुरु के मोटिवेशनल कोट्स। 

Sadhguru Inspirational Thoughts Quotes in Hindi 

  1. जीवन शाप है या आशीर्वाद, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका मन आपकी बात मानता है या नहीं।
  2. लोग इस्तेमाल किए जाने के लिए नहीं हैं। लोग प्रेम करने और साथ निभाने के लिए हैं। वस्तुएं इस्तेमाल के लिए होती हैं लोग नहीं।
  3. भक्ति का अर्थ केवल पूजा-पाठ करना नहीं है। भक्ति का अर्थ है 'मैं' के भाव को विलीन कर देना।
  4. ऊपर उठें और चमकें। जब आप आनंदित और उल्लास से भरे होते हैं, तब लोग अपने-आप ही आपसे प्रेम करने लगते हैं।
  5. अच्छाई एक बनावटी व्यवहार है। आनंद एक वास्तविक अनुभव है।
  6. आपकी व्यस्त दिनचर्या आपको नहीं थका रही है, बल्कि अपने विचारों और भावनाओं में निरंतर उलझे रहना आपको मार रहा है।
  7. मानव जीवन केवल जीवित रहने तक सीमित नहीं है। मानव जीवन की वास्तविक शुरुआत ही तब होती है जब जीवित रहने की बुनियादी जरूरतें पूरी हो जाती हैं।
  8. जब आपका दिल प्रेम से भरा हो और आपका मन स्वयं के बोध से मुक्त हो, तो आपके पैर अपने आप थिरक उठेंगे।
  9. जीवनसाथी कोई मंजिल नहीं, बल्कि जीवन की यात्रा में एक सहयात्री है।
  10. टेक्नोलॉजी मनुष्यों की तुलना में अधिक तेजी से विकसित हो रही है। जब तक हम टेक्नोलॉजी से तेज विकसित नहीं होंगे, हम इसका विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग नहीं कर पाएंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल