1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सर्दियों में टोपी पहनकर सोते हैं, तो जान लीजिए सोने से पहले वूलन कैप पहननी चाहिए या नहीं?

सर्दियों में टोपी पहनकर सोते हैं, तो जान लीजिए सोने से पहले वूलन कैप पहननी चाहिए या नहीं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 21, 2025 11:16 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 11:16 pm IST

Sleep Wearing A Woolen Cap: क्या आप सर्दियों के मसौम में वूलन कैप पहनकर सोते हैं? अगर हां, तो आपको भी जान लेना चाहिए कि आपकी ये आदत सही है या फिर आपको अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए।

वूलन कैप पहनकर सोना चाहिए या नहीं?- India TV Hindi
वूलन कैप पहनकर सोना चाहिए या नहीं? Image Source : FREEPIK

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए सभी लोग ऊनी कपड़े पहनते हैं। पैरों को ठंडी हवा से बचाने के लिए मोजे, हाथों के लिए ग्लव्स और सिर के लिए टोपी पहनी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सोते समय वूलन टोपी पहनना सेफ है या फिर नहीं? अगर आप भी ऐसे लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जो रात में सिर को हवा से बचाने के लिए सोते समय भी टोपी पहनते हैं, तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

झेलने पड़ सकते हैं नुकसान- ऊनी फिटिंग वाली टोपी पहनकर सोने से आपको सिर में दर्द महसूस हो सकता है। ऊनी टोपी पहनकर सोने से सिर पर प्रेशर पड़ सकता है। इसके अलावा ऊनी टोपी पहनकर सोना, हेयर हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। सोते-सोते करवट बदलते समय आपके बालों में खिंचाव हो सकता है जिसके कारण बाल कमजोर हो सकते हैं। ऊनी टोपी पहनकर सोने की आदत, हेयर फॉल की समस्या का कारण बन सकती है।

टाइट टोपी पहनने से बचें- आपको कभी भी सोते समय टाइट टोपी नहीं पहननी चाहिए। अगर आप फिटिंग वाली टोपी पहनकर सोते हैं, तो हो सकता है कि आपके सिर में पसीना आए और इस पसीने के कारण आपको त्वचा के संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ज्यादा फिटिंग वाली टोपी पहनकर सोने से नींद में भी बाधा पैदा हो सकती है।

गौर करने वाली बात- अगर आपको सिर पर ज्यादा ठंड महसूस होती है, तो आप ढीली-ढाली ब्रीदेबल कपड़े वाली टोपी यूज कर सकते हैं। इसके अलावा आप रात में सोते समय सिर को ठंड से बचाने के लिए स्टॉल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी भी एक तरीके को फॉलो करते हैं, तो आपको ठंड भी महसूस नहीं होगी और आप आरामदायक नींद भी ले पाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल