1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Tips To Clean Flush Tank: अब महंगे क्लीनर को कहें बाय बाय, इस देसी नुस्खे से मिनटों में नए सा चमकाएं फ्लश टैंक

Tips To Clean Flush Tank: अब महंगे क्लीनर को कहें बाय बाय, इस देसी नुस्खे से मिनटों में नए सा चमकाएं फ्लश टैंक

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 31, 2025 11:04 am IST,  Updated : Oct 31, 2025 11:36 am IST

Tips To Clean Flush Tank: बाथरूम की सफाई तो लोग अक्सर करते हैं, लेकिन फ्लश टैंक की सफाई शायद ही कोई करता है। जिसकी वजह से इसमें गंदगी जम जाती है और गंदी बदबू भी आती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर फ्लश टैंक की सफाई कर सकते हैं।

फ्लश टैंक साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे  - India TV Hindi
फ्लश टैंक साफ करने के आसान घरेलू नुस्खे Image Source : FREEPIK

Tips To Clean Flush Tank: बाथरूम घर के अहम हिस्सों में से एक होता है। ऐसे में हर हफ्ते लोग इसकी सफाई करते हैं। लेकिन लोग अक्सर टॉयलेट के फ्लश टैंक की सफाई करना भूल जाते हैं। इसकी सफलाई न करने से अंदरूनी हिस्से पर काई, गंदगी जम जाती है। जिससे फ्लश से बदबू आने लगती है और सही ढंग से ये काम भी नहीं करता। अगर इसकी सफाई न की जाए तो इसके वाल्व भी खराब हो सकते हैं। ऐसे में लोग इसकी सफाई के लिए महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ देसी नुस्खे अपनाकर भी आप फ्लश टैंक की सफाई कर सकते हैं। यहां जान लें फ्लश टैंक की सफाई करने का देसी तरीका।

सिरका और बेकिंग सोडा

फ्लश टैंक को बिल्कुल नए सा चमकाने के लिए आप सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फ्लश टैंक में एक कप सिरका डालें और उसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें आधा कप बेकिंग सोडा डालें। दोनों मिलकर एक झाग बनाएगा और गंदगी को काटने का काम करेगा। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़कर इसकी सफाई करें।

नींबू और नमक

फ्लश टैंक के अंदर जमे हल्के पीले या भूरे दाग को हटाने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 नींबू का रस निकालें और फिर इसमें नमक मिलाएं। इस मिश्रण को टैंक के अंदर स्पंज या ब्रश की मदद से रगड़ें। नींबू का एसिडिक नेचर दाग को हटाने में मददगार साबित होगा।

सिरका या नींबू का पानी

फ्लश टैंक की सफाई में सिरका और नींबू पानी भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए हफ्ते में एक बार सिरका या नींबू का पानी डालें। इससे फंगस जंग और बदबू नहीं आएगी।

लेमन जूस और बेकिंग सोडा

इसके लिए 1 कप नींबू का रस फ्लश टैंक में डालें। उसके बाद, 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसे अच्छे से मिला कर छोड़ दें और फिर फ्लश करें। नींबू का रस और बेकिंग सोडा मोल्ड और गंध को कम करने में मदद करते हैं।

ब्लीच

फ्लश टैंक में 1 कप ब्लीच डालें। उसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में फ्लश करें। ब्लीच सफाई के लिए बहुत प्रभावी है, लेकिन इसका उपयोग सावधानी से करें और टैंक को अच्छे से वेंटिलेट करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल