1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पिघल जाएगी शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी, बस डाइट में शामिल कर लें ये हर्बल ड्रिंक, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

पिघल जाएगी शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी, बस डाइट में शामिल कर लें ये हर्बल ड्रिंक, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 04, 2024 07:15 am IST,  Updated : Sep 04, 2024 07:15 am IST

मोटापे से छुटकारा पाने के चक्कर में अक्सर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। हालांकि, इस हर्बल ड्रिंक की मदद से आप अपने शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं।

How to get rid of obesity?- India TV Hindi
How to get rid of obesity? Image Source : PEXELS

वजन घटाने के लिए आपको अपने वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान के बीच में बैलेंस बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। क्या आप इस तरह की हर्बल ड्रिंक के बारे में जानते हैं जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकती है? शरीर में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने के लिए ये नेचुरल ड्रिंक काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए इस ड्रिंक को बनाकर डाइट में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। 

शहद और नींबू पानी

नींबू पानी में पाई जाने वाली विटामिन सी की मात्रा और शहद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपकी बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज होगा तो आप जल्दी अपना वजन घटा पाएंगे। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको नींबू पानी में शहद मिक्स करके पीना चाहिए। 

कब पीना ज्यादा फायदेमंद?

वेट लॉस के लिए आपको इस नेचुरल ड्रिंक को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको डिनर के बाद इस ड्रिंक को जरूर पीना चाहिए। अगर आप वाकई में फैट बर्न कर एक हेल्दी वेट को मेंटेन करना चाहते हैं तो आपको शहद और नींबू से बनी इस ड्रिंक को पीने के नियम को हर रोज फॉलो करना चाहिए। आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इस हर्बल ड्रिंक की मदद से आप अपने बढ़ते हुए वेट को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस ड्रिंक को पीने से आपकी बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स भी रिलीज हो सकते हैं। साथ ही नींबू पानी और शहद से बनी इस ड्रिंक से आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है यानी पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस ड्रिंक को पी सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल