1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. खाली पेट पानी में मिक्स कर लें औषधीय गुणों से भरपूर ये एक चीज, दादी-नानी के इस नुस्खे से पिघल जाएगी पेट की चर्बी

खाली पेट पानी में मिक्स कर लें औषधीय गुणों से भरपूर ये एक चीज, दादी-नानी के इस नुस्खे से पिघल जाएगी पेट की चर्बी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 11, 2024 06:46 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 07:00 pm IST

अगर आप भी अपने पेट के आसपास जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हर रोज खाली पेट जीरे का पानी पीना शुरू कर दीजिए। आइए जीरा वॉटर के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

बैली फैट से छुटकारा दिलाने वाली नेचुरल ड्रिंक- India TV Hindi
बैली फैट से छुटकारा दिलाने वाली नेचुरल ड्रिंक Image Source : FREEPIK

मोटापे से छुटकारा पाने के चक्कर में अक्सर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। एक्सरसाइज से लेकर डाइट प्लान को फॉलो करने तक, लोग शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाने के लिए न जाने कितनी मेहनत करते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए आपको हार्ड वर्क की जगह स्मार्ट वर्क करने की कोशिश करनी चाहिए। वर्कआउट और डाइट को फॉलो करने के साथ-साथ अगर आप हर रोज इस नेचुरल ड्रिंक का सेवन करेंगे, तो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बनाया जा सकता है। 

जीरा वॉटर से करें दिन की शुरुआत

दादी-नानी के जमाने से खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला जीरा ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप जीरे से बने पानी को पीना शुरू कर देंगे, तो बहुत जल्द ही आपके पेट के आसपास जमा जिद्दी चर्बी पिघलने लग जाएगी। जीरा वॉटर से अपने दिन की शुरुआत कर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। 

कैसे बनाएं जीरे का पानी?

जीरे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डाल दीजिए। इस पानी में लगभग आधी चम्मच जीरा भी मिला लीजिए। अब इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। जब ये पानी ठंडा हो जाए, तब आप इसे पी सकते हैं। अगर आप जल्दी पॉजिटिव परिणाम हासिल करना चाहते हैं तो खाली पेट जीरे के इस पानी को पीना शुरू कर दीजिए।

असरदार साबित होगा जीरा वॉटर

जीरे में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके शरीर में जमा फैट को बर्न कर आपको फिट बना सकते हैं। महज एक महीने तक हर रोज खाली पेट जीरे का पानी पिएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको एक्सरसाइज के नियम को भी फॉलो करना है। इसके अलावा बैली फैट से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट को फॉलो करना भी जरूरी है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल