1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बरसाती मौसम में घर में घुस जाती हैं मक्खियां, दूर भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

बरसाती मौसम में घर में घुस जाती हैं मक्खियां, दूर भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 28, 2025 07:02 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 07:02 pm IST

बारिश के मौसम में अक्सर मक्खियां घर में घुसने लगती हैं और अपने साथ-साथ गंदगी और बीमारियों को भी लाती हैं। आइए मक्खियों को दूर भगाने के कुछ तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

मक्खियों से नेचुरली कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
मक्खियों से नेचुरली कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

मॉनसून में न केवल मच्छरों का बल्कि मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। अगर आप बरसाती मौसम में मच्छरों, मक्खियों और कीड़े-मकौड़ों को घर के अंदर घुसने से रोकना चाहते हैं, तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इस तरह की टिप्स खासतौर पर मक्खियों को दूर भगाने में कारगर साबित हो सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ टिप्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फायदेमंद लौंग और नींबू

लौंग और नींबू की मदद से आप मक्खियों से नेचुरली छुटकारा पा सकते हैं। सबसे पहले एक नींबू को काटकर उसके दो टुकड़े कर लीजिए। अब नींबू के साइड में 6-10 लौंग लगा लीजिए। आप लौंग वाले इस नींबू को खिड़की पर रख सकते हैं। इसके अलावा टी ट्री ऑइल की महक न केवल मच्छरों को बल्कि मक्खियों को भी दूर भगाने में कारगर साबित हो सकती है। एक कॉटन बॉल में टी ट्री ऑइल लगाएं और फिर घर के कोने में रख दें।

नीम-कपूर का इस्तेमाल करें

दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे की मदद से भी आप मक्खियों को दूर भगा सकते हैं। मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए आपको तेज पत्ता, कपूर, नीम की सूखी पत्तियां और लौंग की जरूरत पड़ेगी। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को एक कटोरी में निकालकर जलाना है। मक्खियों को दूर भगाने के लिए इस मिक्सचर को जलाने से निकलने वाले धुएं को आप पूरे घर में दिखा सकते हैं।

गौर करने वाली बात

मक्खियों को दूर भगाने के लिए आपको अपने घर को साफ रखना चाहिए। घर की रसोई की साफ-सफाई पर भी खास ध्यान देना जरूरी है। कचरे को हर रोज फेंकें, इकट्ठा करके न रखें। इसके अलावा मक्खियों को घर से दूर रखने के लिए आप लेमन ग्रास या फिर पुदीने का पौधा भी लगा सकते हैं। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स मक्खियों को नेचुरली दूर भगाने में मदद कर सकती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल