1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सुबह-सुबह महसूस होने लगती है थकान, तो हो जाएं सावधान, कहीं इस जरूरी विटामिन की कमी तो नहीं?

सुबह-सुबह महसूस होने लगती है थकान, तो हो जाएं सावधान, कहीं इस जरूरी विटामिन की कमी तो नहीं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 20, 2024 06:30 am IST,  Updated : Sep 20, 2024 06:30 am IST

क्या आपको भी दिनभर थकान महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आपको इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

किस विटामिन की कमी की वजह से महसूस होती है कमजोरी?- India TV Hindi
किस विटामिन की कमी की वजह से महसूस होती है कमजोरी? Image Source : FREEPIK

शरीर में किसी भी विटामिन या फिर मिनरल की कमी पैदा हो जाए, तो आपकी बॉडी में अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर आपने पोषक तत्वों की कमी की तरफ इशारा करने वाले लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज किया तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी सुबह उठते ही कमजोरी महसूस होने लगती है और दिनभर आप थका हुआ महसूस करते हैं तो आपकी बॉडी में विटामिन डी की कमी हो सकती है।

थकान-कमजोरी महसूस होना

हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है। विटामिन डी की कमी की वजह से आप एनर्जेटिक फील नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आपको मसल में या फिर बोन में दर्द हो रहा है तो भी आपकी बॉडी में विटामिन डी की कमी होने की संभावना बढ़ सकती है।

मेंटल हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी की कमी आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डाल सकती है। अगर आपने लंबे समय तक विटामिन डी की कमी को पूरा नहीं किया तो आप डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं। इसलिए विटामिन डी की कमी को पैदा होने से रोकने के लिए आपको अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर खास ध्यान देना चाहिए।

दूर करें विटामिन डी की कमी

अगर आप शरीर में पैदा हुई विटामिन डी की कमी को दूर करना चाहते हैं तो आपको विटामिन डी से भरपूर खाने की चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध और बादाम में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा मछली, अंडा, मशरूम और संतरे का सेवन करके भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल