1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्लास्टिक या फिर लकड़ी, किस कंघी से बाल बनाना हेयर हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद?

प्लास्टिक या फिर लकड़ी, किस कंघी से बाल बनाना हेयर हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 15, 2024 09:08 pm IST,  Updated : Sep 15, 2024 09:08 pm IST

क्या आप जानते हैं कि कंघी की क्वालिटी भी आपके बालों की सेहत पर अच्छा या फिर बुरा असर डाल सकती है? आइए जानते हैं कि आपको अपने बालों के लिए प्लास्टिक की कंघी और लकड़ी की कंघी में से किसे चूज करना चाहिए।

प्लास्टिक की कंघी और लकड़ी की कंघी में से कौन सी ज्यादा बेहतर?- India TV Hindi
प्लास्टिक की कंघी और लकड़ी की कंघी में से कौन सी ज्यादा बेहतर? Image Source : FREEPIK

अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ अच्छा तेल या फिर शैंपू लगाने से आपकी हेयर हेल्थ इम्प्रूव हो सकती है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। बालों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दिन में दो-तीन बार अपने बालों को कंघी से सुलझाना भी बेहद जरूरी है। जहां ज्यादातर लोग प्लास्टिक की कंघी से अपने बालों को सुलझाते हैं, तो वहीं कुछ लोग लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल भी करते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों कंघियों में से कौन सी ज्यादा बेहतर साबित होगी।

प्लास्टिक की कंघी इस्तेमाल करने के साइड इफेक्ट्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लास्टिक की कंघी आपके बालों के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती है। प्लास्टिक की कंघी से बालों को सुलझाने की वजह से आपको हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर प्लास्टिक की कंघी आपके बालों की सेहत को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है।

बालों को सुलझाने के लिए यूज करनी चाहिए लकड़ी की कंघी

पुराने जमाने से इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी की कंघी आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती है। अगर आप प्लास्टिक की जगह लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करेंगे, तो आपके बाल कम टूटेंगे। लकड़ी की कंघी की वजह से स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इतना ही नहीं लकड़ी की कंघी को बनाने में पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है।

खरीदें अच्छी क्वालिटी की लकड़ी की कंघी

अगर आपके बाल फ्रिजी हैं तो आपको प्लास्टिक की कंघी की जगह लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल ही करना चाहिए। लकड़ी की कंघी आपके बालों की नेचुरल नमी को बरकरार रखने में कारगर साबित हो सकती है। ध्यान रहे कि अपनी हेयर हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी की लकड़ी की कंघी खरीदनी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल