1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन, अगर अपना लिए दादी-नानी के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे

दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन, अगर अपना लिए दादी-नानी के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 15, 2024 08:27 pm IST,  Updated : Sep 15, 2024 08:27 pm IST

अंडरआर्म्स का कालापन कई बार लोगों की शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। आइए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में जानते हैं।

अंडरआर्म्स से कैसे पाएं छुटकारा?- India TV Hindi
अंडरआर्म्स से कैसे पाएं छुटकारा? Image Source : FREEPIK

क्या आपकी अंडरआर्म्स भी कालेपन का शिकार बन चुकी हैं? अगर हां, तो आपको भी स्लीवलेस टॉप पहनने से पहले कई बार सोचना पड़ता होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेजर इस्तेमाल करने, शेविंग करने, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से अंडरआर्म्स काली पड़ सकती हैं। हालांकि, कुछ नेचुरल तरीकों की मदद से अंडरआर्म्स के कालेपन को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।

इस्तेमाल कर सकते हैं हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकती है। हल्दी में पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी अंडरआरम्स के कालेपन को दूर कर सकते हैं। हल्दी और पानी को मिक्स करके एक पेस्ट बना लीजिए और फिर इसे अपनी अंडरआर्म्स पर अप्लाई करने के बाद ठंडे पानी से धो लीजिए।

असरदार साबित हो सकता है शहद

शहद को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के निखार के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद को डायरेक्ट अपनी अंडरआर्म्स पर लगाएं और फिर थोड़ी देर के बाद अंडरआर्म्स धो लीजिए।

यूज कर सकते हैं चंदन का पाउडर

अगर आप चाहें तो अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए चंदन पाउडर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। चंदन पाउडर और पानी के मिक्सचर को अपनी अंडरआर्म्स पर लगाएं और फिर थोड़ी देर के बाद ठंडे पानी से अपनी अंडरआर्म्स को क्लीन कर लीजिए।

मददगार साबित हो सकता है नींबू का रस

अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। नींबू का रस निकालकर इसे अपनी अंडरआर्म्स पर लगा लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10-15 मिनट के बाद अपनी अंडरआर्म्स को ठंडे पानी से धो लीजिए।

इस तरह की नेचुरल चीजों को अपनी पूरी अंडरआर्म्स पर अप्लाई करने से पहले अपनी स्किन पर पैच टेस्ट करना न भूलें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल