1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मोटापे से झटपट मिल जाएगा छुटकारा, इन पत्तों का पानी पीकर गायब हो सकती है शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

मोटापे से झटपट मिल जाएगा छुटकारा, इन पत्तों का पानी पीकर गायब हो सकती है शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 19, 2024 07:48 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 07:48 pm IST

अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं तो करी पत्ते के पानी को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना लीजिए। औषधीय गुणों से भरपूर ये नेचुरल ड्रिंक आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकती है।

वजन घटाने के लिए पिएं करी पत्ते का पानी- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए पिएं करी पत्ते का पानी Image Source : FREEPIK

करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते की तरह ही करी पत्ते का पानी भी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर आपकी भी वेट लॉस की तमाम कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं तो आपको हर रोज नियम से करी पत्ते का पानी पीकर देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते का पानी आपके बढ़ते हुए वेट को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है।

डाइट में शामिल करने का तरीका

अगर आप अपने शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको करी पत्ते का पानी बनाना सीख लेना चाहिए। पैन में पानी डालकर इसमें 10-12 करी पत्ते एड कर दीजिए। अब इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। औषधीय गुणों से भरपूर नेचुरल वेट लॉस ड्रिंक बनकर तैयार है। मोटापे को अलविदा कहने के लिए आप इस तरह से करी पत्ते के पानी को बनाकर पी सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीना शुरू कर दीजिए।

फैट बर्न करने में कारगर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते का पानी आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में असरदार साबित होगा। शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को गलाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ इस नेचुरल ड्रिंक को पिया जा सकता है। हर रोज बिना नियम को तोड़े करी पत्ते का पानी पिएं और खुद-ब-खुद कुछ ही हफ्तों के अंदर पॉजिटिव असर देखिए।

करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व

करी पत्ते का पानी पीकर आप अपनी गट हेल्थ को भी सुधार सकते हैं यानी पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं को अलविदा कहने के लिए भी करी पत्ते का पानी कारगर साबित हो सकता है। करी पत्ते में विटामिन ए, कैल्शियम, विटामिन सी, फाइबर और आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। करी पत्ता आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल