Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. थुलथुले शरीर को कहना चाहते हैं गुडबाय, तो असरदार साबित होगी मेथी की चाय

थुलथुले शरीर को कहना चाहते हैं गुडबाय, तो असरदार साबित होगी मेथी की चाय

Written By: Vanshika Saxena Published : Sep 15, 2024 07:46 pm IST, Updated : Sep 15, 2024 07:46 pm IST

अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में मेथी की चाय को शामिल कर लेना चाहिए। यकीन मानिए मेथी की चाय पीकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं।

शरीर में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिला सकती है मेथी की चाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शरीर में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिला सकती है मेथी की चाय

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर लोग मोटापे का शिकार बन जाते हैं। मोटापे की वजह से न केवल लोगों की बॉडी फिगर खराब हो जाती है बल्कि लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर आपको भी अपने थुलथुले शरीर की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है तो आपको मेथी की चाय को पीना शुरू कर देना चाहिए। मेथी की चाय को पीकर आप अपने शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।

वेट लॉस जर्नी को बनाएं आसान

औषधीय गुणों से भरपूर मेथी की चाय आपके मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट कर सकती है। अगर आप वाकई में अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं तो एक्सरसाइज के साथ-साथ मेथी की चाय भी पीने लग जाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट मेथी की चाय का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा मेथी की चाय डायबिटीज के खतरे को भी कम कर सकती है। कुल मिलाकर मेथी की चाय आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।

कैसे बनाएं मेथी की चाय?

मेथी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के दानों को मिक्सर में डालिए और फिर इन्हें पीसकर एक बारीक पाउडर बना लीजिए। अब एक पैन में पानी डालकर इसे अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। इस पानी में एक स्पून मेथी पाउडर एड कर लें। अब आपको इस पानी को तब तक बॉइल करना है, जब तक इसमें से खुशबू न आने लगे। इसके बाद गैस बंद करके इस चाय को एक कप में छान लीजिए। मेथी की चाय के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद, नींबू का रस और तुलसी की पत्तियों को मिला सकते हैं।

पौष्टिक तत्वों से भरपूर चाय

मेथी की चाय में सोडियम, विटामिन ए, जिंक, विटामिन बी, फॉस्फोरस, विटामिन सी, फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement