1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पानी की टंकी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है?

पानी की टंकी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 04, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 05:58 pm IST

पानी की टंकी में नीम की पत्तियां डालना पुराना नुस्खा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी की टंकी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है। चलिए जानते हैं।

पानी की टंकी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है? - India TV Hindi
पानी की टंकी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है? Image Source : INDIA TV

घर की पानी की टंकी की साफ सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन ज्यादातर घरों में इसकी साफ सफाई सालभर में एक बार की जाती है, जिससे इसमें काई और बैकटीरिया पनपने लगते हैं। इसकी साफ सफाई के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं, इन्हीं में से एक है पानी की टंकी में नीम का पत्तियां डालना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी की टंकी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है। यहां हम बता रहे हैं कि पानी की टंकी में नीम की पत्ती डालने से क्या होता है।

1. नेचुरल कीटनाशक 

नीम की पत्तियों में एज़ाडिरैचिटन, निम्बिन और निम्बिडिन जैसे पानरफुल कंपाउंड पाए जाते हैं। इन तत्वों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। जब आप पत्तियों को टंकी में डालते हैं, तो ये तत्व धीरे-धीरे पानी में घुलते हैं और पानी में पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। 

2. मच्छरों और कीड़ों से बचाव
गर्मी और बारिश के मौसम में पानी की टंकी में मच्छर पनपने लगते हैं जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नीम एक नेचुरल कीट निवारक की तरह काम करता है। टंकी के पानी में नीम की पत्तियां डालने से मच्छर उसमें अपने अंडे नहीं दे पाते, जिससे मच्छरों का लार्वा खत्म हो जाता है और पानी साफ हो जाता है। 

3. काई करे साफ
धूप और नमी के कारण पानी की टंकी की दीवार पर काई जम जाती है। यह काई पानी को दूषित करती है और उसमें बदबू पैदा करती है। ऐसे में नीम के पत्तियों का इस्तेमाल इससे छुटकारा दिला सकता है। नीम के एंटी-फंगल गुण टंकी की दीवारों में काई को जमने से रोकते हैं। 

4. पानी की दुर्गंध दूर करे
कई बार टंकी का पानी रखे-रखे उसमें से अजीब सी दुर्गंध आने लगती है। नीम की पत्तियां डालने से दुर्गंध दूर होगी और पानी से बैक्टिरिया का भी सफाया होगा। 

इस्तेमाल करने का सही तरीका 
नीम की एक या दो ताजी टहनियों से पत्तियां तोड़ लें और उन्हें अच्छे से धो लें। फिर इन पत्तियों को एक साफ, पतले सूती कपड़े में बांधकर एक पोटली बना लें। इस पोटली को टंकी के पानी में डाल दें। इस पोटली को हर 15 से 20 दिन में बदलते रहें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल