1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रोज पानी में हल्दी डालकर नहाने से क्या होता है? जानें फायदे और कितनी मात्रा में करें इस्तेमाल?

रोज पानी में हल्दी डालकर नहाने से क्या होता है? जानें फायदे और कितनी मात्रा में करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 23, 2026 05:57 pm IST,  Updated : May 23, 2026 05:57 pm IST

हल्दी को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। यही वजह है कि कई लोग रोज नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करना पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे

रोज पानी में हल्दी...- India TV Hindi
रोज पानी में हल्दी डालकर नहाने से क्या होता है? Image Source : UNSPLASH

हल्दी खाने के आलावा स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ रखने, खुजली और इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप हल्दी पानी से नहाते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, इसका सही मात्रा में इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, क्योंकि ज्यादा हल्दी त्वचा पर पीलापन छोड़ सकती है। अगर आप भी पानी में हल्दी डालकर नहाने के फायदे जानना चाहते हैं, तो जानिए कितनी मात्रा सही रहती है और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

पानी में हल्दी डालकर नहाने से क्या होता है?

हल्दी सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद में हल्दी वाले पानी से स्नान को शरीर और स्किन दोनों के लिए लाभकारी बताया गया है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।

हल्दी वाले पानी से नहाने के फायदे

  • त्वचा को रखे साफ और हेल्दी: हल्दी त्वचा पर जमा गंदगी और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करती है, जिससे स्किन साफ और फ्रेश दिखती है।

  • खुजली और इंफेक्शन से राहत: अगर गर्मियों में पसीने या धूल की वजह से खुजली, रैशेज या फंगल इंफेक्शन की समस्या होती है, तो हल्दी वाला पानी आराम पहुंचा सकता है।

  • स्किन में लाता है नेचुरल ग्लो: रोजाना हल्दी वाले पानी से स्नान करने पर त्वचा में हल्की चमक और निखार देखने को मिल सकता है।

  • शरीर की बदबू कम करने में मददगार: हल्दी में मौजूद गुण शरीर से आने वाली बदबू को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

  • सन टैन और दाग-धब्बों में फायदा: हल्दी त्वचा को शांत करने में मदद करती है, जिससे टैनिंग और हल्के दाग कम हो सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

1 बाल्टी पानी में लगभग 1 छोटा चम्मच हल्दी काफी होती है। सबसे पहले बाल्टी में गुनगुना या सामान्य पानी लें। उसमें हल्दी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। बहुत ज्यादा हल्दी का इस्तेमाल रोज न करें। चाहें तो थोड़ा गुलाब जल या नीम का पानी भी मिला सकते हैं। अब इस पानी से स्नान करें। नहाने के बाद साफ पानी से हल्का रिंस कर लें।किसी एलर्जी या स्किन प्रॉब्लम होने पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल