1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रखे-रखे पीला क्यों पड़ने लगता है लहसुन, जान लीजिए इसे स्टोर करने का सही तरीका क्या है?

रखे-रखे पीला क्यों पड़ने लगता है लहसुन, जान लीजिए इसे स्टोर करने का सही तरीका क्या है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 12, 2025 09:41 am IST,  Updated : May 12, 2025 09:41 am IST

लहसुन को गलत तरीके से स्टोर करने की वजह से वो जल्दी पीले पड़ जाते हैं। अगर आप लहसुन को जल्दी खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको इसे स्टोर करने के सही तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।

लहसुन- India TV Hindi
लहसुन Image Source : FREEPIK

सही मात्रा में और सही तरीके से लहसुन कंज्यूम करना, सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कहीं आप भी लहसुन को गलत तरीके से स्टोर करके तो नहीं रखते हैं? ऐसा करने से लहसुन की शेल्फ लाइफ कम हो सकती है और वो जल्दी खराब हो सकते हैं। लहसुन को ताजा बनाए रखने के लिए आपको उन्हें सही तरीके से स्टोर करना चाहिए।

लहसुन को स्टोर करने का तरीका

लहसुन को नमी वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए वरना उसमें फफूंद लग सकती है। लहसुन को ज्यादा धूप वाली जगह पर रखने से वो जल्दी खराब हो सकते हैं। लहसुन को पेपर बैग या फिर जालीदार थैली में किसी भी सूखी जगह पर स्टोर करके रखा जा सकता है। अगर आप चाहें तो लहसुन को छीलकर एयरटाइट कंटेनर में भी रख सकते हैं।

गौर करने वाली बात

अगर आप लहसुन को लंबे समय तक खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो फ्रिज का इस्तेमाल न करें क्योंकि फ्रिज में मौजूद नमी लहसुन की शेल्फ लाइफ पर बुरा असर डाल सकती है। इसके अलावा लहसुन की कलियों को जैतून के तेल में डुबोकर भी रखा जा सकता है। लहसुन को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्यों बदल जाता है लहसुन का रंग?

लहसुन यौगिक ऑक्सीडाइजेशन की वजह से पीला पड़ने लगता है। जब लहसुन को ज्यादा ठंडी या फिर ज्यादा गर्म जगह पर रख दिया जाता है, तो उसका रंग पीला पड़ने लगता है। अगर लहसुन ज्यादा पीला पड़ गया है, तो हो सकता है कि वो खराब हो गया हो। जब लहसुन नरम हो जाए या फिर उसमें से अंकुर निकलने लगते हैं, तो समझ जाइए कि धीरे-धीरे लहसुन की शेल्फ लाइफ कम हो रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल