1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. World Animal Welfare Day: आपके तनाव और चिंता को दूर करते हैं पेट एनिमल्स, जानिए क्या कहती है स्टडी

World Animal Welfare Day: आपके तनाव और चिंता को दूर करते हैं पेट एनिमल्स, जानिए क्या कहती है स्टडी

 Published : Oct 04, 2022 12:45 pm IST,  Updated : Oct 04, 2022 12:45 pm IST

World Animal Welfare Day: जानवरों के संरक्षण और अधिकार के प्रति लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के माध्यम से हर साल 04 अक्टूबर को ‘विश्व पशु दिवस’ World Animal Day के रूप में मनाया जाता है।

World Animal Welfare Day 2022- India TV Hindi
World Animal Welfare Day 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पेट्स आपको बनाएंगे फिट
  • मानसिक तनाव दूर करने में पेट्स की भूमिका
  • पेट एनिमल्स पर किए गए कई अध्ययन

World Animal Welfare Day 2022: कुछ लोगों को पालतू जानवर बहुत पसंद होते हैं। वे अपने घर पर परिवार के सदस्य की तरह इन्हें रखते हैं और इनका पालन-पोषण करते हैं। घर पर पालतू जानवर होने से खुशियां और उमंग दोगुनी हो जाती है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक पेट एनिमल्स पर प्यार लुटाते हैं। वैसे तो खासतौर पर लोग पेट एनिमल्स को घर की सुरक्षा के लिहाज से रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट एनमिल्स आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी खास भूमिका निभाते हैं। जी हां, इस पर कई स्टडी की गई है और विशेषज्ञों ने भी इसे सही माना है।  

जिस तरह आप पेट एनिमल्स का ख्याल रखते हैं। ठीक उसी तरह वे भी आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं। मानसिक तनाव और चिंता से लेकर पेट एनिमल्स आपकी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन कैसे आइये जानते हैं।

पेट्स आपको बनाएंगे फिट

दरअसल आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं होता और वे एक्सरसाइज भी नहीं कर पाते। जिस कारण वे कई गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। लेकिन पेट्स कभी शांत नहीं बैठते। पेट्स को घूमाने के लिए जब आप उसे बाहर लेकर जाते हैं तो साथ ही साथ आपका भी एक्सरसाइज हो जाता है। इसके अलावा घर पर भी पेट्स शांत नहीं रहते। वो आपको हमेशा अपने आगे-पीछे घुमाते ही रहते हैं। ऐसे में आपका रनिंग,जंपिंग और वॉक सब घर पर ही हो जाता है।

मानसिक तनाव दूर करने में पेट्स की भूमिका

यदि आप किसी कारण से मानसिक तनाव या डिप्रेशन में हैं तो पेट एनिमल्स जरूर पालें। स्वीडिश स्टडी में यह देखा गया है कि जब कोई व्यक्ति पेट्स के साथ 10-15 मिनट खेल लेता है तो वह अपनी सारी परेशानियों को भूल जाता है। मेडिकल भाषा में इसे कॉर्टिसोल कहा जाता है। यह एक तरह का स्ट्रेस हार्मोन होता है, जिससे तनाव कम होता है। 

Heels Pain Relief Trick: हील्स पहनने के बाद क्या आपके पैरों में भी होने लगता है तेज दर्द? इसके ऐंठन से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

अकेलापन दूर करते हैं पेट्स

घर पर अगर पालतू जानवर हो तो वे आपको एक छोटे बच्चे की तरह कभी अकेलापन महसूस होने नहीं देंगे। जब आप पेट एनिमल को घर लाते हैं तो उसका कोई न कोई नाम जरूर रखते हैं। जर्नल एजिंग एंड मेंटल हेल्थ के एक स्टडी के अनुसार जब आप पेट्स को उनके नाम से पुकारते हैं तो आपका अकेलापन भी दूर हो जाता है। इस स्टडी के अनुसार, जब कोई पेट्स को उनके नाम से पुकारता है तो उसका 36 फीसदी अकेलापन कम हो जाता है।

Skin Care: कॉफी फेस मास्क से चमक उठेगा चेहरा, स्किन की कई समस्याओं को करेगा दूर

 
पेट एनिमल्स पर किए गए अध्ययन

वैसे तो पेट एनिमल्स पर कई स्टडी की गई हैं। लेकिन एक रिसर्च से पता चलता है कि कैसे पेट एनिमल्स आपके तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जर्नल एईआरए ओपन के अध्ययन के अनुसार, कुछ स्कूल-कॉलेजो में 'पेट योर स्ट्रेस अवे' का प्रोगाम चलाया गया। इसमें स्टूडेंट्स  डॉग्स और कैट्स से बात करते हैं, खेलते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं। इस अध्ययन में पाया गया कि जिन स्टूडेंट्स ने डॉग्स और कैट्स के साथ समय बिताया उनमें कॉर्टिसोल हॉरमोन में कमी पाई गई। कॉर्टिसोल हॉरमोन तनाव पैदा करने वाला एक प्रमुख हॉरमोन होता है। ऐसे में यदि घर पर पेट एनिमल्स होंगे तो वहां विद्यार्थी पढ़ाई के कारण होने वाले तनावों से दूर रहेंगे।

Tongue Cleansing Tips: गंदी जीभ से होती हैं कई बीमारियां, जानिए इसे साफ करने की निंजा टेक्निक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल