1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर पर ही बनाएं शुद्ध मूंगफली का तेल, मिलावट का नहीं रहेगा कोई डर, शेफ ने बताया स्मार्ट ट्रिक

घर पर ही बनाएं शुद्ध मूंगफली का तेल, मिलावट का नहीं रहेगा कोई डर, शेफ ने बताया स्मार्ट ट्रिक

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 28, 2026 11:31 pm IST,  Updated : May 28, 2026 11:38 pm IST

Homemade Peanut Oil: आजकल तेलों में मिलावट एक आम समस्या है। तो इस समस्या से निपटने के लिए आप घर पर ही शुद्ध, बिना मिलावट वाला मूंगफली कैसे बना सकते हैं। चलिए जानते हैं।

मूंगफली का तेल- India TV Hindi
मूंगफली का तेल Image Source : YOUTUBE - SUNSHINE RESOURCES SRTV

आजकल मिलावटी चीजन बहुत ज़्यादा बिकने लगती है। फल से लेकर सब्जियां और तेल भी। ऐसे में अगर हम यह कहें कि आप घर पर ही शुद्ध मूंगफली का तेल बना सकते हैं और वह भी बिना किसी मशीन या तेल निकालने वाली मशीन के। सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया ने अपने यू टूयूब पेज पर बताया है कि कैसे आप घर पर ही आसानी से तेल बना सकते हैं। जो तरीका उन्होंने बताया है उसमें थोड़ा ज़्यादा समय लग सकता है, लेकिन इसका नतीजा आपको मिलेगा शुद्ध मूंगफली का तेल। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

घर पर मूंगफली का तेल बनाने का तरीका

  • पहला स्टेप: सबसे पहले मूंगफली को धीमी आँच पर हल्का भून लें, जब तक कि उनका छिलका हल्का सुनहरा न हो जाए और उंगलियों के बीच दबाने पर आसानी से अलग न होने लगे।

  • दूसरा स्टेप: मूंगफली को ठंडा होने दें और फिर एक कपड़े के बीच रगड़कर उनका छिलका हटा दें। मूंगफली को मिक्सर जार में 'पल्स मोड' पर पीसें। एक बार में 30 सेकंड से ज़्यादा न पीसें।

  • तीसरा स्टेप: अब, मूंगफली पहले चूरे में बदल जाएगी और फिर और पीसने पर एक चिकने पेस्ट में बदल जाएगी। अब इसे एक ट्रे या चपटे पैन में निकाल लें। इसे गूँथकर एक चिकना आटा जैसा बना लें।

  • चौथा स्टेप: अब, इसमें थोड़ा-थोड़ा करके (एक बार में एक बड़ा चम्मच) गर्म पानी डालना शुरू करें और इसे लगातार दबाते रहें। आपको लगातार आटे की तरह इसे प्रेस करना होगा। आप देखेंगे कि मूंगफली का तेल बाहर निकलने लगेगा।

  • पाचवां स्टेप: अब, तेल को छानकर एक काँच की बोतल में भर लें। तेल को 2-3 घंटे के लिए ऐसे ही रखा रहने दें, फिर किसी मलमल के कपड़े से छानकर उसमें बची हुई सारी गंदगी या तलछट निकाल दें। इसे किसी ठंडी और सूखी जगह पर 3 महीने तक के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।

आखिर, घर पर मूंगफली का तेल बनाते समय कुछ भी बेकार नहीं जाता। आखिर में जो मूंगफली का चूरा बचता है, उससे आप प्रोटीन से भरपूर मूंगफली के लड्डू, बर्गर पैटीज़ बना सकते हैं, या फिर इसे अपने आटे में मिलाकर स्वादिष्ट पराठे बना सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल