1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Yoga Day 2022: बढ़ती उम्र थम जाएगी, बस जीवन में शामिल करें ये प्राणायाम

Yoga Day 2022: बढ़ती उम्र थम जाएगी, बस जीवन में शामिल करें ये प्राणायाम

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 20, 2022 06:21 pm IST,  Updated : Jun 20, 2022 06:21 pm IST

नेचर का नियम है कि बढ़ते समय के साथ-साथ हर व्यक्ति की उम्र बढ़ती है और बढ़ती उम्र या एजिंग का असर उसके शरीर पर ही नहीं, दिलोदिमाग पर भी दिखाई देता है। हांलाकि कई लोग अपनी बढ़ती हुई उम्र से परेशान है।

Yoga Day 2022- India TV Hindi
Yoga Day 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बढ़ती उम्र को रोकने के लिए रामबाण है भ्रामरी प्राणायाम
  • भ्रामरी प्राणायाम तनाव को कम करता है

Yoga Day 2022: 21 जून को भारत के साथ 79 देश योग दिवस मनाने वाले हैं। इस दिन पूरा देश योग करता हुआ नज़र आएगा। योग के फायदों के बारे में तो आप हमेशा ही सुनते होंगे। योग ने कई लोगों को दोबारा जीवन दिया है। साथ ही कई लोगों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा भी किया है। इसी बीच एक बड़ी रिचर्स से इस बात का खुलासा हुआ है कि योग से बढ़ती हुई उम्र को भी रोका जा सकता है। 

यूं तो प्रकृति का नियम है कि समय के साथ-साथ हर व्यक्ति की उम्र बढ़ती है और बढ़ती उम्र या एजिंग का असर उसके शरीर पर ही नहीं, दिलोदिमाग पर भी दिखाई देता है। हांलाकि कई लोग अपनी बढ़ती हुई उम्र से परेशान है। खासकर तब, जब उसका प्रभाव आपके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा हो। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद और आईआईटी दिल्ली ने मिलकर एक रिसर्च की है, उसके मुताबिक योग की एक छोटी सी क्रिया भ्रामरी प्राणायाम बढ़ती उम्र को थाम सकती है।

रामबाण है भ्रामरी प्राणायाम 

योग का सभी के जीवन में काफी महत्व होता है। इससे होने वाले फायदे आपको कई तरह की परेशानियों से दूर रखते हैं। यदि आप भ्रामरी प्राणायाम का आभ्यास रोजाना करते हैं। तो ये आपके लिए बेहद लाभकारी है। इसका खुलासा एक नई रिसर्च से हुआ है। दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर जो रिसर्च की है उसके नतीजे बड़े फायदों का संकेत दे रहे हैं। 

भ्रामरी प्राणायाम से होने वाले फायदे

  • बढ़ती हुई उम्र के असर को घटाता है
  • तनाव को कम करता है
  • ब्लड प्रेशर को काबू में रखता है 
  •  याददाश्त बढ़ाने के काम आता है

ये भी पढ़िए

International Yoga Day 2022 : योगा डे क्यों मनाया जाता है कैसे हुई इसकी शुरुआत ?

International Yoga Day 2022: योग ने दी नई जिंदगी, मौत को छूकर वापस आए ये लोग

International Yoga Day 2022 : शराब और ड्रग्स के नशे में लिप्त थे कॉमेडियन रसेल ब्रांड, योग ने दी नई जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल