1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 30 मिनट का व्यायाम कम करे मौत का जोखिम

30 मिनट का व्यायाम कम करे मौत का जोखिम

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 07:31 am IST,  Updated : May 16, 2015 07:31 am IST

लंदन: बुजुर्ग व्यक्ति अगर सप्ताह में छह दिनों तक रोजाना आधा घंटा व्यायाम करें, तो किसी भी कारण से उनकी मौत का जोखिम 40 फीसदी तक कम हो जाता है। एक नए अध्ययन में यह

30 मिनट का व्यायाम कम...- India TV Hindi
30 मिनट का व्यायाम कम करे मौत का जोखिम

लंदन: बुजुर्ग व्यक्ति अगर सप्ताह में छह दिनों तक रोजाना आधा घंटा व्यायाम करें, तो किसी भी कारण से उनकी मौत का जोखिम 40 फीसदी तक कम हो जाता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। निष्कर्ष के मुताबिक, बुजुर्गो को व्यायाम के प्रति उत्साहित करना उनके स्वास्थ्य के लिए उतना ही अच्छा है, जितना धूम्रपान को छोड़ने से।

15 हजार लोगों पर किए गए विश्लेषण में रोजाना आधा घंटा से कम समय तक हल्का व्यायाम करने वाले लोगों में किसी भी कारण से मौत के जोखिम में कोई कमी नहीं देखी गई।

लेकिन यह अवधि रोजाना एक घंटा से अधिक होने पर जोखिम में 32 से 56 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

वहीं दूसरी तरफ रोजाना एक घंटा से कम समय तक कड़े व्यायाम से दिल से संबंधित बीमारियों तथा किसी अन्य कारणों से मौत में 23 से 37 फीसदी की कमी देखी गई।

जैसे-जैसे कड़े व्यायाम की अवधि में इजाफा होता है, जोखिम में 36 से 49 फीसदी के बीच गिरावट आती है।

"वैसे लोग जो मध्यम से कड़ा व्यायाम करते हैं, वे निष्क्रिय रूप से जीवन जीने वालों की तुलना में पांच साल ज्यादा जीते हैं।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल