1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने खाया है अमरूद का अचार? जानें इसे बनाने के लिए कौन कौन से मसालों की जरूरत होती है?

क्या आपने खाया है अमरूद का अचार? जानें इसे बनाने के लिए कौन कौन से मसालों की जरूरत होती है?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 26, 2026 11:07 pm IST,  Updated : May 26, 2026 11:07 pm IST

Guava Pickle Recipe: क्या आपने अमरूद के अचार का स्वाद चखा है? चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन मसालों का इस्तेमाल करना पड़ता है और इसे कैसे बनाएं?

अमरूद का अचार रेसिपी- India TV Hindi
अमरूद का अचार रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @FOODZEEE

आपने आम, लहसुन, मिर्च और नींबू का अचार तो खूब खाया होगा लेकिन क्या अपने अमरूद के अचार का स्वाद चखा है? बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप, अमरूद का अचार! अमरूद का खट्टा-मीठा और चटपटा अचार बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। इसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। अमरूद का अचार बनाने के लिए घर में मौजूद सामान्य मसालों का ही इस्तेमाल किया जाता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन मसालों का इस्तेमल होता है?

अमरूद का अचार बनाने के लिए इन मसाले का करें इस्तेमाल:

अमरूद: 500 ग्राम (पके हुए लेकिन थोड़े सख्त), 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, आधा छोटा चम्मच कलौंजी, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1-2 चम्मच लाल मिर्च या कश्मीरी मिर्च पाउडर (स्वादानुसार), 3-4 चम्मच सरसों का तेल, हींग, स्वादानुसार नमक, और थोड़ा सा काला नमक, 3-4 चम्मच गुड़ पाउडर और 2 नींबू का रस

 

अमरूद का अचार बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: अमरूद का अचार बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद को अच्छे से धोकर पोंछ लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें (बीज हटाने की जरूरत नहीं है)।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर एक गहरे पैन में 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना हल्का भूनकर दरदरा पीस लें।

  • तीसरा स्टेप: अब, एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। इसमें हींग, हल्दी और कटे हुए अमरूद डालें।

  • चौथा स्टेप: अब इसमें भुने हुए मसाले, लाल मिर्च, सादा नमक, काला नमक और गुड़ मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक अमरूद थोड़े नरम न हो जाएं।

  • पांचवां स्टेप: आंच बंद कर दें और अचार को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसमें नींबू का रस मिलाएं।

  • छटवां स्टेप: आपका खट्टा-मीठा अमरूद का अचार तैयार है। इसे कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें, यह 10-15 दिन तक खराब नहीं होता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल