1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 38 फीसदी लोगों में मेंटल हेल्‍थ की गंभीर समस्‍याएं आई सामने, तुंरत मेडिकल सलाह की जरूरत: सवें

38 फीसदी लोगों में मेंटल हेल्‍थ की गंभीर समस्‍याएं आई सामने, तुंरत मेडिकल सलाह की जरूरत: सवें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 09:28 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 09:28 pm IST

संयुक्त सर्वेक्षण में जो बातें सामने आई है उसके अनुसार 38 फीसदी लोगों में गंभीर मानसिक हेल्‍थ विसंगतियां सामने आई। ऐसे लोगों को तुंरत मेडिकल सलाह की जरूरत बताई गई हैं।

mental health- India TV Hindi
mental health

हेल्थ डेस्क: लोगों में मेंटल हेल्‍थ की समस्‍याऐं आए दिन बढ़ती जा रही है और ऐसे लोगों को तुरंत मनोवैज्ञानिक सलाह और उचित इलाज की जरूरत है। यूसी ब्राउजर पर पर "कॉस्मॉस इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्टल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज" (सीआईएमबीएस) और "लाइव हिंदुस्तान" के संयुक्त सर्वेक्षण में जो बातें सामने आई है उसके अनुसार 38 फीसदी लोगों में गंभीर मानसिक हेल्‍थ विसंगतियां सामने आई। ऐसे लोगों को तुंरत मेडिकल सलाह की जरूरत बताई गई हैं।

50 हजार लोगों पर किया गया सर्वे

यूसी ब्राउजर के प्लेटफार्म पर इस सर्वेक्षण को किया गया और इसमें कुल 50 हजार लोगों ने हिस्‍सा लिया है। इस सर्वे में शामिल लोगों से 10 सवाल पूछे गए थे। ये सभी सवाल सीआईएमबीएस ने सुझाए थे। इन सवालों को इस तरह से तैयार किया गया था कि लोगों के जवाब का आकलन करने के बाद उनकी वास्‍तविक मानसिक स्थिति को जाना जा सकें।

लोगों को जागरुक करना सर्वेक्षण का उददेश्‍य
इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य यही था कि पाठकों को मानसिक स्वास्थ्य की मुश्किलों को लेकर जागरूक किया जा सके, साथ ही इसके खतरे के प्रति आगाह किया जा सके। सर्वे "यूसी ब्राउजर" के प्लेटफार्म पर किया गया। भारत से सबसे बड़े कंटेंट वितरण प्लेटफार्म पर सर्वे का लाभ मिला कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले पाए।  "यूसी ब्राउजर" अत्याधुनिक 'बिग डाटा तकनीक' का इस्तेमाल करते हुए हर यूजर के लिए व्यक्तिगत होमपेज का अनुभव देती है। सर्वे में हिस्सा लेना इसलिए और आसान हो गया क्योंकि यह मोबाइल पर था जिससे उसकी गतिविधियां उसी तक सीमित थी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और क्या आया सर्वेक्षण में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल