1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एल्कोहल से सेहत को नुकसान ही नहीं बल्कि आश्चर्यजनक फायदे भी है, जानिए

एल्कोहल से सेहत को नुकसान ही नहीं बल्कि आश्चर्यजनक फायदे भी है, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2017 07:26 am IST,  Updated : Jan 13, 2017 07:27 am IST

अब आप ये सोच रहे होगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। एल्कोहल को रगड़ने मात्र से आपको कई छोटी-छोटी बीमारियों से निजात मिल जाएगा। जानिए एल्कोहल को शरीर में रगड़ने से किन बीमारियों से मिलेगा निजात।

cold sore
cold sore

होंठो के पास के लाल रंग के चकत्ते से दिलाएं निजात
सर्दियों में हमेशा आपने देखा होगा कि होंठो के पास लाल रंग के चकत्ते हो जाते है। कई बार तो यह फीवर के कारण भी होता है। आमतौर पर इसे कोल्ड सोर भी कहते है। इसमें काफी दर्द भी होता है। अगर आपको भी ये समस्या है, तो आप उस जगह पर एल्कोहल लगा लें। 10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। लगातार दो दिन करने पर आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगा।

जख्म भरे
एल्कोहल में ऐसे गुण पाएं जाते है। जिससे कि यह आसानी जख्म को भी भर देता है। इसके लिए कॉटन बॉल में थोड़ा सा एल्कोहल लेकर जख्म में लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। शुरूआत में आपको हल्‍की सी जलन महसूस होगी लेकिन घाव में इंफेक्‍शन नहीं होगा।

अगर कान में चला जाएं पानी
कई बात होता है कि शॉवर, स्विमिंग या और किसी तरह कान में पानी चला जाता है। जिसके कारण आपको समस्या होती है। न ही आपको ठीक से सुनाई देता है। इसके साथ ही इंफेक्शन का भी डर रहता है। अगर आपके साथ ऐसा हो जाता है तो आप एल्कोहल और विनेगर का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए एल्‍कोहल की बूंद और विनेगर को मिक्स कर डॉपर की मदद से कान के पास रगड़े। इससे कान का पानी सूख जाएगा और वही विनेगर कान का इंफेक्शन दूर करेगा।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल