1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना पानी में नमक मिलाकर पीने के हैं बेमिसाल फायदे, जानिए

रोजाना पानी में नमक मिलाकर पीने के हैं बेमिसाल फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2016 07:27 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 07:28 pm IST

नमक के पानी में सोडियम सल्फेट, आइरन सल्फाइड, हाइड्रोजन सल्फाइड भी कुछ मात्रा में पाया जाता है। इसका नमकीन स्वाद सोडियम क्लोराइड के कारण होता है। आयरन सल्फाइड के कारण इसका गहरा बैंगनी रंग दिखता है। जनिए इसे सुबह- सुबह पानी के साथ पीने के लाभ.

beauty skin
beauty skin

स्किन को बनाए खुबसूरत
सुबह-सुबह पानी पीने के फायदे तो आप जानते ही होगे, लेकिन क्या आप यह जानते है कि अगर इसमें काला नमक मिला दिया जाए तो यह आपकी स्किन के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा। इसमें  ऐसे तत्व मौजूद है जो चेहरे के एक्ने और रैशे को दूर करता है। इसके साथ ही आपकी स्किन को सॉफ्ट रखता है।

इसमें मौजूद क्रोमियम तत्व एक्‍ने से लड़ता है और सल्‍फर से त्‍वचा साफ और कोमल बनती है। इसके अलावा नमक वाला पानी पीने से एक्‍जिमा और रैश की समस्‍या दूर होती है।

शरीर में मौजूद बैक्टीरिया का करें खत्म
हमारे शरीर में किसी न किसी तरह खतरनाक बैक्टीरिया चले जाते है। जिसके कारण हमें कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। इसमें काला नमक और पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें अधिक मात्रा में ऐसे खनिज पाए जाते है जो एंटीबैक्‍टीरियल की तरह काम करता है। जिसके कारण शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्‍टीरिया के खत्म कर देता है।

पाचन को रखें फिट
सबह-सुबह नमक वाला पानी पीने से आपके मुंह में लार वाली ग्रंथी को सक्रिय करने में मदद करेगा। जो आपके पाचन के लिए बहुत ही जरुरी है। जब यह हमारे शरीर के अंदर जाता है तो इसमें मौजूद प्राकृतिक नमक, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन भोजन को पचाने वाले इंजाइम को उत्‍तेजित करने में मदद करता है।

जिसके कारण वह खाना आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही इंटेस्‍टाइनिल ट्रैक्ट और लिवर में भी एंजाइम को उत्‍तेजित होने में मदद मिलती है, जिससे खाना पचने में और आसानी होती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल