1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. करना है तेजी से वजन कम तो रोजाना सिर्फ 3 खजूर इस तरह से खाएं, 5 दिन में दिखेगा फर्क

करना है तेजी से वजन कम तो रोजाना सिर्फ 3 खजूर इस तरह से खाएं, 5 दिन में दिखेगा फर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2018 12:40 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 12:40 pm IST

खजूर एक तरह का सूखा मेवा है। खजूर खाना सबको पसंद होता है क्योंकि इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। ठंड के दिनों में लोग इसे ज्यादा से ज्यादा खाते हैं। खजूर खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेंमंद होता है। खजूर विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्रोत माना जाता

dry dates- India TV Hindi
dry dates

नई दिल्ली: खजूर एक तरह का सूखा मेवा है। खजूर खाना सबको पसंद होता है क्योंकि इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। ठंड के दिनों में लोग इसे ज्यादा से ज्यादा खाते हैं। खजूर खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेंमंद होता है। खजूर विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्रोत माना जाता है।

यह न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपके बालों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके सही मायने में फायदेमंद में देखना है तो इसे नियमित खाना शुरू करें। खजूर को लोग अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे दूध और दही के साथ खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए ब्रेड और बटर के साथ खाना पसंद करते हैं।

खजूर के फायदों को देखते हुए इसे मांसपेशियों के विकास के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। बूढ़े और बच्चों को इसे पेस्ट बनाकर देना चाहिए और यदि वो बीमार हैं या किसी तरह की चोट से उभर रहे हैं तो फिर यह उनके लिए और भी अधिक फायदेमंद होता है।

कई बार हमें बहुत ज्यादा कमजोरी लगने लगती है, ऐसे में खजूर खाने से आपके शरीर को तुरंच उर्जा मिलती है। यह उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा है जिन्हें बार-बार मीठा खाने की इच्छा होती है। यह फास्ट फूड की तरह अनहेल्थी भी नहीं है।

खजूर में अच्छी मात्रा में मिनरल्स होते हैं, इसलिए यह हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से होने वाले दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। खजूर में सेलीनीयम, मैंगनीज़, कॉपर और मैग्नीशियम होता है, जो स्वस्थ हड्डियों के विकास में मदद करता है। उम्र बढ़ने के साथ लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं। ऐसे में यदि आप पहले से खजूर का सेवन करते रहेंगे तो आपकी हड्डियां लंबे समय से मजबूत रहेंगे।

बहुत से लोग जो अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सूखे मेवे लेने से डरते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि ड्राई फ्रूट खाने से चर्बी बढ़ती है। लेकिन खजूर के साथ ऐसा कुछ नहीं है। इसमें बहुत कम फैट होता है। और साथ ही खजूर कोलेस्ट्रॉल फ्री है। इसलिए बिना चिंता करे इसकी थोड़ी मात्रा अपने नियमित दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल