1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दूध में छुहारा उबालकर खाने के हैं बेमिसाल फायदे, जानिए

दूध में छुहारा उबालकर खाने के हैं बेमिसाल फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 07:20 pm IST

हेल्थ डेस्क: जिस तरह अंगूर का सूखा हुआ रूप किशमिश और मुनक्का होता है उसी तरह खजूर का सूखा हुआ रूप छुहारा होता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

dates- India TV Hindi
dates

हेल्थ डेस्क: जिस तरह अंगूर का सूखा हुआ रूप किशमिश और मुनक्का होता है उसी तरह खजूर का सूखा हुआ रूप छुहारा होता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते है। जिसका सेवन हम सालभर कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-

छुहारा में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि हम वजन कम करने, कैंसर, दिल संबंधी जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाता हैं। इसका सेवन अगर दूध के साथ उबाल कर किया जाएं, तो यह और अधिक फायदेमंद हो जाती हैं। जानिए दूध में छुहारा उबाल कर खाने के फायदे।

  • छुहारा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए,बी पाया जाता है। जो कि आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही यह आपके बॉडी में नए सेल्स का निर्माण करता है।
  • इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम आपके शरीर में जाकर शुगर को कंट्रोल करता है। जिसके कारण आप डायबिटीज जैसी समस्या से बच सकते हैं।
  • छुहारे में डाइटरी फाइबर होता है, जो कि आपकी पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है।
  • छुहारे वाले दूध में अधिक मात्रा में पौटैशियम होता हैं। इसका सेवन करने से पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्या से निजात मिल जाता हैं।
  • अगर आप चाहते है कि आपकी हड्डियां मजबूत हो, तो दूध में छुहारा उबालकर इसका सेवन करें क्योंकि इसमें सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीज और कॉपर अधिक मात्रा में पाया जाता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल