1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बचना है इन गंभीर बीमारियों से, तो गर्मियों में रोजाना करें अदरक का सेवन

बचना है इन गंभीर बीमारियों से, तो गर्मियों में रोजाना करें अदरक का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2017 01:42 pm IST,  Updated : May 25, 2017 01:43 pm IST

अदरक का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते है। जैसे कि सब्जी में डालकर, चाय, अदरक का एक टुकड़ा पानी में भिगोकर रात भर रखा रहने दें। इसे सुबह छानकर पिएं, अदरक का जूस आदि। जानिए इसका सेवन करने से आपके हेल्थ में क्या फायदे मिलते है।

ginger- India TV Hindi
ginger

नई दिल्ली: साधारण सी दिखने आने वाली अदरक को अगर चाय में थोड़ी सी भी डाल दी जाए तो चाय का स्वाद दोगुना कर देती है| औषधीय गुणों से भरपूर अदरक सिर्फ सर्दी-जुकाम खांसी की नहीं है, बल्कि कई बीमारियों से निजात दिलाती है। अदरक में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं|

कहा जाता है कि अदरक की तासीर गर्म होती है। जिसके कारण गर्मियों में इसका सेवन करने से परहेज किया जाता है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते है कि थोड़ी सी अदरक आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकती है। (रोजाना सिर्फ 1 चम्मच करें इस पाउडर का सेवन और पाएं मोटापा से निजात)

अदरक में 81% पानी, 2.5% प्रोटीन, 1% वसा, 2.5% रेशे और 13% कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है| साथ ही अदरक में आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन और विटामिन के साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

अदरक का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते है। जैसे कि सब्जी में डालकर, चाय, अदरक का एक टुकड़ा पानी में भिगोकर रात भर रखा रहने दें। इसे सुबह छानकर पिएं, अदरक का जूस आदि। जानिए इसका सेवन करने से आपके हेल्थ में क्या फायदे मिलते है।

  • अदरक में कैंसर जैसी भयानक बीमारी से शरीर को बचाए रखने का गुण होता है। अदरक कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को खत्म करता है।
  • अदरक में खून को पतला करने का नायाब गुण होता है साथ ही इसका सेवन करनें से ब्लड प्रेशर में तुरंत आराम मिल जाता है।
  • जिस तरह अदरक की चाय हो या फिर एक अदरक का दुकडा हो लेकिन इसी तरह अदरक का जूस पीने से कई फायदें है। इसे पीनें से शरीर के हर दर्द से राहत मिल जाती है। एक शोध के अनुसार इसे पीनें से माइग्रेन की समस्या दूर हो जाती है। (सिर्फ 5 मिनट रोजाना ये काम कर पाएं मोटापा से छुटकारा, जानिए कैसे)

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल