1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अनिल कपूर ने किया डाइट प्लान का खुलासा, जिसका सेवन कर 62 साल की उम्र में हैं इतना फिट

अनिल कपूर ने किया डाइट प्लान का खुलासा, जिसका सेवन कर 62 साल की उम्र में हैं इतना फिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2019 12:11 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 12:11 pm IST

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) 62 साल की उम्र में भी इतना ज्यादा फिट और जवां है कि उनके सामने 25 साल का लड़का भी फेल हो जाए। आखिरकार उनकी डाइट प्लान का हो गया खुलासा।

Anil kapoor- India TV Hindi
Anil kapoor

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) 62 साल की उम्र में भी इतना ज्यादा फिट और जवां है कि उनके सामने 25 साल का लड़का भी फेल हो जाए। हर कोई उनका फिटनसे सीक्रेट जानना चाहता है। आखिर उनके डाइट प्लान से पर्दा उठ गया है। अक्सर लोग सोचते है कि आखिर अनिल कपूर क्या खाते हैं किस डाइट को फॉलो करते है जो इतने जवां नजर आते है।

हाल में ही एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया उनकी ऐसी फिटनेस साउथ इंडियन फूड्स की वजह से है और वह कई सालों से बहुत ही अधिक मात्रा में इसका सेवन कर रहे हैं। इडली, सांभर, चटनी, डोसा के साथ हर तरह के आचार। जिन्हें में चावल, रसम और दही के साथ खाना पसंद करता हूं। यहीं मेरी जवां होने का राज़ है।

अर्जुन कपूर जिम में जमकर पसीना बहाते आए नजर, लेटेस्ट तस्वीर देख आप कहेंगे Wow

आगे एक्टर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता तो उसे अपनी डाइट में इडली शामिल करना चाहिए। यह सबसे सुरक्षित फूड है। ये मेरा राज है जिसका मैने आज खुलासा कर दिया है।

शिल्पा शेट्टी 44 साल की उम्र में खुद को ऐसे रखती हैं फिट, शेयर किया योग करते हुए वीडियो

अनिल कपूर का डाइट प्लान

  • अनिक कपूर रोजान खूब एक्सरसाइज के साथ-साथ योग करते हैं।
  • एक्टर सिगरेट, शराब से कोसों दूर रहते है। इसके अलावा शुगर और जंकफूड का सेवन नहीं करते है।
  • अनिल कपूर दिन में 5-6 बार कुछ न कुछ खाते रहते हैं।
  • ब्रेकफास्ट में सलाद, गोभी, सैंडविच और अंडे लेते है। वहीं सैंडविच जई, अनाज और फलों के मेल से बना होता है।
  • अनिल कपूर लंच में ब्रोकली या सेलेरी लेते है।
  • डिनर की बात करें तो अनिल कई तरह के सलाद को सॉस से ड्रेसिंग करके खाते है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल