1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. नींद न आने की है बीमारी, तो करें इन चीजों का सेवन

नींद न आने की है बीमारी, तो करें इन चीजों का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2017 06:02 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 06:02 pm IST

च्चे लहसुन और प्याज जैस खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले प्रीबायोटिक्स नींद में सुधार कर सकते हैं और तनाव की वजह से शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह इस तरह का पहला अध्ययन है।

sleep- India TV Hindi
sleep

हेल्थ डेस्क: भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में हम इतना व्यस्त हो गए है कि खुद के लिए समय ही नही निकाल पाते है। हमारी पूरी दिनचर्या ही बदल गई है। दिन भर की थकान के बाद अच्छी नींद लेना बहुत जरुरी है। लेकिन कभी-कभी ज्यादा थकान के कारण ठीक ढंग से नींद भी नही आती है। अधिक थकान के दूर करने के लिए अच्छी नींद आना बहुत जरुरी है।

ये भी पढ़ें

अगर आपके साथ भी नींद न आने की समस्या है, तो चुंकदर, लहसुन और प्याज आपकी मदद कर सकते है। जी हां चुकंदर, कच्चे लहसुन और प्याज जैस खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले प्रीबायोटिक्स नींद में सुधार कर सकते हैं और तनाव की वजह से शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह इस तरह का पहला अध्ययन है। जो कि अमेरिका में किया गया।

अमेरिका में कोलोराडो बोल्डर विश्वविद्यालय में पीएचडी शोधकर्ता रॉबर्ट थॉम्पसन ने कहा, अध्ययन में हमने पाया कि प्रीबायोटिक्स नींद में सुधार कर सकते हैं और तनाव को भी कम कर सकते हैं।

प्रीबायोटिक्स, चुकंदर, कच्चे लहसुन और प्याज जैस खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले पदार्थ (डाइएटरी फाइबर) हैं।

प्रीबायोटिक्स पेट की समस्या में भी सुधार करते हैं लेकिन मेटाबोलिक बाईप्रोडक्ट्स के लिए जिम्मेदार होते हैं। शोधकर्ताओं ने चूहों पर यह अध्ययन किया है। अध्ययन को फ्रंटियर इन बिहैव्यरल न्यूरोसांइस पत्रिका में प्रकाशित किया गया था।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल