1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हल्दी का पानी पीनें के अनेको फायदे, जानिए

हल्दी का पानी पीनें के अनेको फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2016 07:45 am IST,  Updated : Apr 06, 2016 07:54 am IST

हल्दी के पानी का सेवन करने से ये कई बीमारियों से आपका बचाव करती है। यह कैंसर जैसी बीमारी से भी आपका बचाव कर सकती है। जानिए इसके पीने से और क्या-क्या फायदे हैं।

termaric- India TV Hindi
termaric

नई दिल्ली: आपने हल्दी का सेवन तो सुना होगा और हल्दी जहां एक ओर खाने का स्वाद और रंग बढ़ा देती है और खाने में अलग सा एक स्वाद लेकर आती है, वहीं इसका उपयोग सौंदर्य वृद्धि और त्वचा की समस्याओं में भी किया जाता है।

ये भी पढ़े-

इसके अलावा हल्दी शरीर को स्वस्थ रखने में भी बहुत सहायक है। इससे आप कई बीमारियों से बचे रहेगें ये आपको संक्रमण से बचाती है हल्‍दी न केवल एक मसाला है, बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी हैं। सौंदर्य प्रसाधनों में भी इसका इस्‍तेमाल किया जाता है। लेकिन आप जानते है कि जिस तरह हल्दी आपके लिए फायदेमंद है। उसी तरह इसका पानी भी आपके लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से आपक कई समस्याओं से बच सकते है।

हल्दी के पानी का सेवन करने से ये कई बीमारियों से आपका बचाव करती है। यह कैंसर जैसी बीमारी से भी आपका बचाव कर सकती है। जानिए इसके पीने से और क्या-क्या फायदे हैं।

  • अगर आप चाहते है कि आपकी शरीर की चर्बी कम हो जाए तो  गर्म पानी में नींबू, हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर पिएं। यह ड्रिंक आपके शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकालने में बहुत मददगार है। जिससे आप आसानी से अपन मोटापा कम कर सकते है।
  • अगर आपके शरीर में सूजन और जोड़ो में दर्द की समस्या हैं तो हल्दी का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें करक्यूमिन नामक रसायन पाया जाता है जो कि दवा के रुप में इस्तेमाल किया जाता है।
  • हल्दी में  एंटीऑक्‍सीडेंट नामक ऐसे तत्व पाएं जाते है जो कि आपकी कोशिकाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाते रहते है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारे में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल