हेल्थ डेस्क: लहसुन हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है ये बात किसी से छिपी नहीं है। लहसुन किसी भी तरह के संक्रमण को आसानी से दूर कर देता है। यहां तक कि ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी लड़ने में लहसुन काफी फायदेमंद होता है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप लहसुन वाली चाय बनाने के सोच रहे हैं तो लहसुन की कली, एक गिलास पानी, एक चुटकी कसा हुआ अदरक, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद की जरूरत होती है।
Related Stories
लहसुन की चाय बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी उबाल लें। इसके बाद इसमें कसे हुए अदरक और लहसुन को पीसकर डालें। 15 से 20 मिनट तक इसे पकने दें। अब आंच को बंद करके इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इस पानी को छान लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला लें। इससे यह स्वादिष्ट और मीठा हो जाता है। नींबू और अदरक होने की वजह से लहसुन की दुर्गन्ध भी मुंह से नहीं आएगी।लहसुन की चाय के फायदे
डायबिटीज – लहसुन की चाय का रोजाना सेवन कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करता है। इससे डायबिटीज नियंत्रित रहता है।
कैंसर – लहसुन एक बेहतरीन एंटी-आक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स को बनने से रोकने का काम करता है। इस वजह से कैंसर की संभावना कम होती है।
हड्डियां होती हैं मजबूत- लहसुन में विटामिन के साथ-साथ ढेर सारे मिनरल्स जैसे- कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।