1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. वजन कम करने में काफी मददगार है ये नट्स करना है वजन कम, तो करें इन नट्स का सेवन

वजन कम करने में काफी मददगार है ये नट्स करना है वजन कम, तो करें इन नट्स का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2016 01:51 pm IST,  Updated : Mar 18, 2016 01:52 pm IST

मैकेडेमिया नामक ये नट्रस आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन देता है जिससे आपको कभी दिल की बीमारी नहीं होगी। साथ ही इसमें फाइबर और कैलोरी मिनरल अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो आपके शरीर में स्फूर्ति बनाए रखता है। इसका स्वाद काफी मीठा है जो कि बहुत

macadamia nuts- India TV Hindi
macadamia nuts

हेल्थ डेस्क: आपने कई तरह के नट्रस के बारें में सुना होगा और खाये  होगें। जो आपकी सेहत के लिए काफी पायदेमंद भी होते है। हर नट्स की अपनी एक खासियत होती है। कई नट्स तो ऐसे होते है जो आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाते है।

लेकिन आप एक ऐसे नट्स के बारें में नहीं जानते है जो आपकी कोलेस्ट्राल को कम करने के साथ-साथ आपके वजन को भी कंट्रोल में रखता है।

मैकेडेमिया नामक ये नट्रस आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन देता है जिससे आपको कभी दिल की बीमारी नहीं होगी।

ये भी पढ़े 

साथ ही इसमें फाइबर और कैलोरी मिनरल अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो आपके शरीर में स्फूर्ति बनाए रखता है। इसका स्वाद काफी मीठा है जो कि बहुत ही स्वादिष्ट होता है। जानिए इसको खाने से क्या-क्य़ा फायदे है।
मोनोसैचुरेटेड फैट
ये फैट हमारे शरीर के लिए काफी हद तक अच्छा होता है। कई लोग मानते है कि नट्रस खाना हमारे शरीर के लिए अच्छा नही होता, क्योंकि इससे फैट बढ़ जाएगा जबकी इस नट्रस का सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते है। इसका सेवन करने से आपका फैट भी कम हो जाता है।

होती है भरपूर मात्रा में प्रोटीन
अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। जिससे आपको कई समस्याओं से निजात मिल सकता है। जैसे कि बालो का झड़ना, स्किन और नाखूनो से जुड़ी समस्याओ से निजात मिल सकता है।

वजन घटाने में सहायक
अगर आप चाहते है कि आपका वजन कम हो तो नट्रस के सेवन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हो सकता है।  इसके लिए एक मुठ्ठी खाली पेट नट्रस खा लें। ऐसा करने से आपको भूख नही लगेगी और काफी देर तक पेट भरा हुआ रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदे

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल