1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. OMG! साल 2020 तक ब्रेस्ट कैंसर से हो जाएंगी इतनी भारतीय महिलाओं की मौत

OMG! साल 2020 तक ब्रेस्ट कैंसर से हो जाएंगी इतनी भारतीय महिलाओं की मौत

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2017 09:59 am IST,  Updated : Aug 17, 2017 10:00 am IST

शोध की रिपोर्ट में आशंका व्यक्त की गई है कि 2020 तक हर साल करीब 76,000 भारतीय महिलाओं की मौत हो सकती है। शोध में कहा गया है कि यह भारत में आम तौर पर महिलाओं में होने वाले कैंसर में से एक है।

breast cancer- India TV Hindi
breast cancer

हेल्थ डेस्क: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से महिलाओं में स्तन कैंसर के विकसित होने का खतरा काफी कम हो जाता है। भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक के शोध में यह जानकारी मिली है। शोधकर्ताओं के अनुसार, विकासशील देशों की महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा सबसे अधिक होता है।

शुरुआती पहचान में देरी की वजह से स्तन कैंसर का समय पर इलाज नहीं हो पाता। एक शोध की रिपोर्ट में आशंका व्यक्त की गई है कि 2020 तक हर साल करीब 76,000 भारतीय महिलाओं की मौत हो सकती है। शोध में कहा गया है कि यह भारत में आम तौर पर महिलाओं में होने वाले कैंसर में से एक है। स्तन कैंसर से 2012 में 70,218 जानें गईं। इस शोध का प्रकाशन जर्नल ऑफ बिजनेस रिसर्च में किया गया है।

इसमें यह भी कहा गया है कि बीमारी से मरने वालों की औसत आयु 50 साल से बदलकर 30 साल हो गई है।

दुबई के वोलोगोंग विश्वविद्यालय के सहायक डीन (शोध) विजय पेरेरा ने कहा कि इस समस्या का परिमाण भयावह है और इसका भारत सरकार की नीति पर बड़ा प्रभाव पड़ा है।

पेरेरा ने कहा, "यह राष्ट्रीय, राज्य व सामुदायिक स्तर पर जटिल चुनौती है।"

उन्होंने कहा, "इससे स्पष्ट है कि राज्य स्तर पर स्वास्थ्य देखरेख में गुणात्मक देखभाल व जागरूकता में बदलाव लाया जाना चाहिए।"

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल