1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दूध में मिलाकर पिएं ये खास चीज, देखते-देखते गठिया हो जाएगा छूमंतर

दूध में मिलाकर पिएं ये खास चीज, देखते-देखते गठिया हो जाएगा छूमंतर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2018 07:47 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 08:15 pm IST

ये तो हम सभी जानते हैं कि दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपको कई तरह की परेशानियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी इसकी सलाह दी जाती है।

milk- India TV Hindi
milk

हेल्थ डेस्क: ये तो हम सभी जानते हैं कि दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपको कई तरह की परेशानियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी इसकी सलाह दी जाती है। आपने दूध में केसर डालकर पीने के फायदों के बारें में बहुत सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है लहसुन के साथ दूध पीने के फायदे। हम जानते हैं आपको सुनने में ये थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन एक बार आप इसके फायदे जान लेंगे तो आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे।

सर्दी-जुकाम होने पर दूध में लहसुन मिलाकर पीने से राहत मिलती है। इसके अलावा इसका सेवन बलगम की शिकायत को दूर करने में भी मदद करता है। जिन लोगों को सायटिका की परेशानी है उनके लिए लहसुन वाला दूध बहुत अच्छा होता है। सायटिका में पेशेंट को कमर से लेकर पैरों की नसों में बहुत तेज दर्द होता है और लहसुन दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। 

garlic
garlic

बच्चे के जन्न के बाद मां को लहसुन वाला दूध पिलाना काफी अच्छा होता है, क्योंकि इससे स्तनपान में मुश्किल नहीं होती और दूध का तेजी से निर्माण होता है। लहसुन वाला दूध पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है। लहसुन में पाए जाने वाले तत्व पेट की हर तरह की समस्याओं को ठीक रखने में मददगार होते हैं। निमोनिया की शिकायत में राहत पाने के लिए लहसुन वाले दूध का सेवन करना चाहिए।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल