1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सेब खाएं, स्वास्थ्य बेहतर बनाएं, जानें सेब खाने के क्या हैं फायदे

सेब खाएं, स्वास्थ्य बेहतर बनाएं, जानें सेब खाने के क्या हैं फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2016 09:41 am IST,  Updated : Jun 18, 2016 09:55 am IST

ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ-साथ कुछ फल भी लेना जरुरी है जिससे कि आपके शरीर में काम करने की क्षमता का विकास होता रहे। सेब हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पौष्टिक तत्व तथा एंटीआक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती है ।

eating apple- India TV Hindi
eating apple

हेल्थ डेस्क: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास बहुत ही कम समय होता है खुद के लिए। कभी तो हमें अपना ख्याल रखने की भी फुर्सत नहीं मिलती तो कभी हमें खाने- पीने की भी फुर्सत नहीं मिलती। काम करने के लिए केवल भागदौड़ करना ही जरुरी नहीं है बल्कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बहुत जरुरी  होता है।

ये भी पढ़ें-

ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ-साथ कुछ फल भी लेना जरुरी है जिससे कि आपके शरीर में काम करने की क्षमता का विकास होता रहे। सेब हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पौष्टिक तत्व तथा एंटीआक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती है जो कि कई तरह की बीमारियों को होने से बचाता है और हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। इसलिए सेब खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं ये हम आपको बताते हैं।

  • रोज सेब का सेवन करने से मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।
  • सेब एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है जिसे रोजाना खाने से विभिन्न प्रकार के कैंसर से शरीर को बचाया जा सकता है।
  • सेब खाने से कोलेस्ट्रॅाल का स्तर घटता है।
  • हर रोज सेब खाने से अस्थमा और अन्य सांस की बीमारियों के होने का खतरा कम होता है।
  • सेब में पोटैशियम पाया जाता है जो कि हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • खाना खाने के बाद रोजाना एक सेब खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है और इसके साथ ही कब्ज़ भी दूर होता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और फायदों के बारे में-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल