नई दिल्ली: फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है इसकी शुरूआत वॉशिंगटन से हुई थी। अगर इस फादर्स डे आप अपने पापा से दूर हैं तो आइए अपने प्यार का इजहार इन खास एसएमएस और मेसेज के जरिए करें।
Related Stories
पिता के बिना जिंदगी वीरान होती है ,
तनहा सफर में हर राह सुनसान होती है ,जिंदगी में पिता क होना जरूरी है ,
पिता के साथ से हर राह आसान होती है।

fathers day
हैप्पी फादर्स डे पापा
अजीज भी वो है ,नसीब भी वो है ,
दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है
उनकी दुआ से चलती है जिन्दगी
क्यों की खुदा भी वो है ,
और तकदीर भी वो है ..!!

fathers day
मंजिल दूर और सफर बहुत है।
छोटी सी जिन्दगी की फिकर बहुत है।
मार डालती ये दुनिया कब की हमें।
लेकिन “पापा ” के प्यार में असर बहुत है।

fathers day
बात दिल की जान लेते हो,
आंखों से दर्द पहचान लेते हो,
दर्द हो चाहे हो वो खुशी,
आंसुओं की पहचान कर लें जो,
वो शख्स जो बेपनाह प्यार करें,
पिता ही है वो जो बच्चों के लिए जीए

fathers day