1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पिता के तनाव से बच्चों के दिमाग पर पड़ता है असर

पिता के तनाव से बच्चों के दिमाग पर पड़ता है असर

 Edited By: IANS
 Published : Feb 19, 2018 11:27 am IST,  Updated : Feb 19, 2018 11:27 am IST

पिता, कृपया ध्यान दें! बहुत ज्यादा तनाव आपके बच्चों के दिमाग के विकास को प्रभावित कर सकता है। एक नए शोध में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, तनाव पिता के शुक्राणुओं को बदल देता है, जिससे बच्चे के दिमाग का विकास बाधित हो सकता है।

father and son- India TV Hindi
father and son

हेल्थ डेस्क: पिता, कृपया ध्यान दें! बहुत ज्यादा तनाव आपके बच्चों के दिमाग के विकास को प्रभावित कर सकता है। एक नए शोध में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, तनाव पिता के शुक्राणुओं को बदल देता है, जिससे बच्चे के दिमाग का विकास बाधित हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने कहा है कि नया शोध बच्चों के दिमाग के विकास में पिता की भूमिका की बेहतर समझ प्रदान करता है। इससे पहले, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल के शोधकर्ताओं ट्रेसी बेल व अन्य ने नर चूहों पर किए गए प्रयोग में पाया कि उसके क्रोनिक तनाव का मुख्य कारण उसके पिता के शुक्राणु में हुआ जेनेटिक मैटेरियल माइक्रोआरएनए में हुआ उत्परिवर्तन है।

यह जीन प्रोटीन की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अब शोधकर्ताओं ने इन माइक्रोआरएनए में हुए बदलाव के संबध में नई जानकारियां हासिल की हैं। पिता के शुक्राणुओं के माइक्रोआरएनए में हुए परिवर्तन का मुख्य कारण तनाव है।

इस शोध के परिणाम को ऑस्टिन में हुए एएएएस 2018 सालाना सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया। शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि पिता के जोखिम और बच्चों में बीमारी के जोखिम के बीच संबंधों के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर हम इन विकारों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं, जिससे इनका पता लगाने और इन्हें रोकने में कामयाबी मिलेगी।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल