1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. लहसुन की कली का करें ऐसे यूज और पाएं Vagina की बदबू से हमेशा के लिए निजात

लहसुन की कली का करें ऐसे यूज और पाएं Vagina की बदबू से हमेशा के लिए निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 22, 2017 08:30 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 08:30 pm IST

लहसुन से आप इस समस्या से आसानी से निजात पा सकते है। यह एंटी बायोटिक गुणों से भरपूर होता है। जो कि बदबू को दूर करने में मदद करता है। जानिए ऐसे ही और घरेलू उपायों के बारें में...

Vaginal odor- India TV Hindi
Vaginal odor

हेल्थ डेस्क: कई ऐसी सम्सायएं होती है जो कि महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा होती है। ऐसे ही महिलाओं को वैजाइना से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या है वैजाइना से बदबू आना। जो कि कभी-कभी गंभीर बीमारी भी बन सकता है।

वैजाइना में बदबू आने का मुख्य कारण pH लेवल अनियमित हो जाना है। जिसका कारण बैक्टीरिया का बढ़ना, हार्मोंस में बदलाव, खराब हाइजीन लेना शामिल हो सकता है।  

एक रिसर्च के अनुसार ये बात सामने आई कि हर वैजाइना की गंध अलग ही होती है। लेकिन अगर सड़न आएं या फिर अजीब सी बदबू आएं, तो यह किसी गंभीर समस्‍या या परिवर्तन का संकेत है। कई बार योनि में बैक्‍टीरियल संक्रमण हो जाता है और इसी वजह से वैजाइना में दुर्गंध आने लगती है। बहुत बार महिलाओं को दाने, खुजली भी होने लगते हैं। जानइए कैसे घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पा सकते है।

लहसुन

लहसुन से आप इस समस्या से आसानी से निजात पा सकते है। यह एंटी बायोटिक गुणों से भरपूर होता है। जो कि बदबू को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए एक लहसुन की कली लेकर वैजाइना में कम से कम 2 घंटे के लिए रख लें। दिन में कम से कम 2 बार ऐसा करें। एक बार सुबह और एक बार सोने से पहले। ऐसा करने से सिर्फ 5 दिनों में आपको रिजल्ट मिल जाएगा।

आंवला
आप आंवला का यूज करके भी इस समस्या से निजात पा सकते है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो कि एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। रोजाना खाली पेट एक कच्चा आंवला खाएं। 2 सप्ताह में आपको रिजल्ट नजर आ जाएग।

अगर आपका कच्चा आंवला नहीं खा सकते है तो आंवला जूस पीएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल