Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना लें एक कप ग्रीन कॉफी और 15 दिन के अंदर 5 kg वजन आसानी से कर सकते हैं कम

रोजाना लें एक कप ग्रीन कॉफी और 15 दिन के अंदर 5 kg वजन आसानी से कर सकते हैं कम

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Oct 02, 2018 07:48 am IST, Updated : Oct 02, 2018 07:48 am IST

स बात से कोई फर्क नहीं पड़ता आपको 5 किलो वजन कम करना है या 15 किलो। वजन जितना भी हो लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप किस तरीके से वजन कम करते हैं। अगर आप डाइटिंग से वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह करना कठिन साबित हो सकता है।

green coffee- India TV Hindi
green coffee

हेल्थ डेस्क:  इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता आपको 5 किलो वजन कम करना है या 15 किलो। वजन जितना भी हो लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप किस तरीके से वजन कम करते हैं। अगर आप डाइटिंग से वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह करना कठिन साबित हो सकता है। क्योंकि डायटिंग के दौरान आपको भूख भी लगती है।  ऐसे में लंबे समय के भूख कंट्रोल करना और कम खाना ज्यादा टाइम तक फॉलो नहीं कर सकते हैं। आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताएंगे कैसे आप बिना डायटिंग किये या कोई स्पेशल डायट चार्ट फॉलो किये बिना इन खास चीजों को फॉलो करते हुए आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

मोटापा न सिर्फ पर्सनालिटी बिगाड़ने का काम करता है, बल्कि हमें कई गंभीर रोगों का शिकार भी बना देता है। अक्सर लोग अपने मोटापे से निजात पाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं या फिर महंगी दवाईयों का सेवन करने लगते हैं। जिसका बाद में सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है और कई तरह के उपाय आजमाकर थक चुके हैं, तो आज से ही इस कॉफी का सेवन करना शुरू कर दें। 

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर ग्रीन कॉफी हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करती है। इतना ही नहीं इससे आपका वजन भी नियंत्रण में रहता है। आप कह सकते हैं कि इसके सेवन से आप अपने वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं।

ग्रीन कॉफी बीन्स में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को इन्फेक्शन से दूर कर स्वस्थ रखता है। साथ ही जैसे अगर आप दिन में एक से ज्यादा कॉफी पीते है तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन अगर आप ग्रीन कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं तो इसका आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा न के बराबर होती है। 

ग्रीन कॉफी के सेवन से आप शुगर की मात्रा को कम कर सकते हैं और आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा यह आपके रक्तचाप को नियंत्रित करती है। 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement