Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कंटोला है विश्व की सबसे ताकतवर सब्जी, सेवन करने से कभी पास नहीं आएंगी ये गंभीर बीमारियां

कंटोला है विश्व की सबसे ताकतवर सब्जी, सेवन करने से कभी पास नहीं आएंगी ये गंभीर बीमारियां

Edited by: Shivani Singh @lastshivani Published : Aug 02, 2018 02:00 pm IST, Updated : Aug 02, 2018 07:12 pm IST

कंटोला में भरपूर मात्रा में फाइटोकेमिकल्स, एक्टीऑक्सीडेंट आदि पाया जाता है। जो कि मीट से 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन होता है। जानिए किन बीमारियों से दिलाता है निजात।

Spiny Gourd - India TV Hindi
Spiny Gourd

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हम ऐसी चीजों का सेवन ज्यादा करते है। जो कि हमें बीमार कर देती है। लेकिन हम आपको एक औषधि के बारें में बता रहे है। जिसे दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी माना जाता है। इसका नाम है कंटोला। इसे और भी कई नामों से जाना जाता है जैसे ककोड़े, मीठा करेला। इसमें भरपूर मात्रा प्रोटीन, फाइबर पाया जाता है। जो कि मीठ से ज्यादा गुणकारी होता है।

कंटोला आमतौर पर मॉनसून के मौसम में भारतीय बाजारों में देखा जाता है। इसमें कई स्वास्थ्य लाभ है जिसकी वजह से इसकी खेती दुनियाभर में शुरू हो गई है। इसकी मुख्य रूप से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती की जाती है। (आखिर महिलाओं को सबसे ज्यादा क्यों होता है एंडोमेट्रियोसिस बीमारी, जानें लक्षण, कारण और इलाज )

कंटोला में भरपूर मात्रा में फाइटोकेमिकल्स, एक्टीऑक्सीडेंट आदि पाया जाता है। जो कि मीट से 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन होता है। जानिए किन बीमारियों से दिलाता है निजात।

एंटी एलर्जिक

कंटोला में एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक गुण पाएं जाते है। जो कि सर्दी खांसी से तुरंत राहत देते है।

Spiny Gourd
Spiny Gourd

किडनी स्टोन से दिलाएं निजात
अगर किसी व्यक्ति के किडनी में स्टोन है तो 10 ग्राम कंटोला पाउडर को पानी या फिर एक गिलास दूध के साथ लें। इससे आपको आसानी से निजात मिल जाएगा।

आंखो की रोशनी बढ़ाएं
कंटोला में भरपूर मात्रा में में विटामिन 'ए' पाया जाता है। जो कि आंखो के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस मौसम में अधिक मात्रा में इसका सेवन करें। इससे आपके आंखो की रोशनी ठीक हो जाएगी। (दिखें आपको ये लक्षण तो समझों आप है एनीमिया के शिकार, ऐसे करें खुद का बचाव)

ब्लडप्रेशर
कंटोला में मोमोरडीसिन और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जा है। जो कि बीपी के मरीजों के लिए रामबाण है। इसका सेवन करने से बीपी कंट्रोल हो जाता है।

Spiny Gourd
Spiny Gourd

पाचन तंत्र रखें फिट
आयुर्वेद में कई रोगों का इलाज इस औषधि से किया जाता है। इसका सेवन करने पाचन तंत्र ठीक से काम करता है।

कैंसर
कंटोला में ल्युटेन जैसे केरोटोनोडइस जैसे तत्व पाएं जाते है। जो कि कैंसर से आपका बचाव करते है।

वजन को करें कंट्रोल
कंटोला में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। जो कि वजन कम करने का एक बेहतर ऑप्शन है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement