1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दिखें आपको ये लक्षण तो समझों आप है एनीमिया के शिकार, ऐसे करें खुद का बचाव

दिखें आपको ये लक्षण तो समझों आप है एनीमिया के शिकार, ऐसे करें खुद का बचाव

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 01, 2018 02:47 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 02:48 pm IST

शरीर में लौह तत्व की कमी एनीमिया कहलाती है जिसे अक्सर समझ नहीं आते हैं। यह रोग एक आम बीमारी मानी जाती है। जानिए क्या है इसके लक्षण, कारण और कैसे करें बचाव।

Anemia- India TV Hindi
Anemia Image Source : PINTEEST

हेल्थ डेस्क: शरीर में लौह तत्व की कमी एनीमिया कहलाती है जिसे अक्सर समझ नहीं आते हैं। यह रोग एक आम बीमारी मानी जाती है। जब हमारे शरीर में आवश्यक खनिज की कमी हो जाती है, तो शरीर पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं को नहीं बना सकता है। जो कि हीमोग्लोबिन होता है। जो कि आयरन से भरपूर प्रोटीन होता है। इसका काम फेफड़े में ऑक्सीजन पहुंचाना होता है। जानिए क्या है इसके लक्षण, कारण और कैसे करें बचाव। (आखिर क्यों डायबिटीज में फूलती है सांस?, जानिए इसका कारण)

क्यों होता है एनीमिया

  • एनिमिया का सबसे बड़ा कारण है शरीर में आयरन की कमी।
  • अगर आप खाने में कैल्शियम बहुत ज्यादा लेते हैं, तो यह भी एनिमिया का एक कारण साबित हो सकता है।
  • हरी सब्जियां न खाना।
  • शरीर से बहुत अधि‍क खून बह जाने से भी एनिमिया हो सकता है।

Anemia
Image Source : YOUTUBEAnemia

एनीमिया के लक्षण

थकान

एनीमिया का सबसे पहला संकेत है थकान। इस थकान में आपकी हड्डियों में थकान होगी। ऐसा आपके साथ हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

आंखो में पीलापन
अगर आंखों में पीलापन हो जाता है, तो यह सबसे अच्छा तरीका है एनीमिया के बारें में जानने का। आप अपनी आंखों के श्लेष्म झिल्ली को देखें, यह एक संवहनी क्षेत्र है इसलिए यदि यह पीला है, तो यह एक सही संकेत है कि आपको अपने शरीर के अन्य क्षेत्रों में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं मिल रही हैं।

टेंशन
अगर आपको एकदम से किसी बात की टेंशन हो जाती है। इतना ही नहीं आपका हद्य तेजी से धड़कने लगता है। तो समझ लें कि आपको यह समस्या है।

हाथ-पैर सुन्न हो जाना
लगातार बैठे रहने से हाथ-पैर सुन्न हो जाना एक आम समस्या है। कई बार खाना कम खाना, लीवर का ठीक तरीके से काम न करना,नशा करना आदि के कारण भी हाथ-पैर सुन्न हो जाते है। यहीं सभी कारण खून की कमी के कारण ही होता है। (वजन करना है कम तो रोजाना खाएं 2 छोटी इलायची, आजमा कर देखें )

बाल झड़ना
अमेरिकी एकेडमी ऑफ डार्मेटोलॉजी के मुताबिक, 80 मिलियन पुरुष और महिलाएं वंशानुगत बालों के झड़ने का अनुभव करतते हैं। यदि आप अपने ब्रश में अधिक बाल देखते हैं या आपके बाल पतले होते हैं, तो हो सकता है कि आप एनीमिक हों। यह विटामिन की कमी या हार्मोथायरायडिज्म जैसी हार्मोनल स्थिति भी हो सकती है, इसलिए इसे अपने डॉक्टर के पास जाएं।

सिर दर्द
तनाव, माइग्रेन और सिरदर्द सामान्य होते है, लेकिन सिरदर्द लगाकार बार-बार होता रहता है। इसके साथ वह कम न हो, तो समझ लें कि ये खून की कमी के कारण हो रहा है।

Anemia
Anemia

एनीमिया से बचाव

  • एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को अपने डाइट में थोड़ा सा बदलाव करना जरुरी होता है। अपने हाइट में आयरन वाली चीजें ज्यादा से ज्यादा लें। इसके लिए चकुंदर, गाजर, टमाटर और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।
  • खाने में अधिक गुड और चना का इस्तेमाल करें। जो कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करेगा।
  • अगर आयरन की कमी अधिक हो गई है तो डॉक्टर से सलाह लेकर आयरन की टेबलेट लेना शुरु करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल