1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शोध में हुआ खुलासा, इस 'नशे' का सेवन करने से तेजी से घटता है वजन!

शोध में हुआ खुलासा, इस 'नशे' का सेवन करने से तेजी से घटता है वजन!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2019 09:45 am IST,  Updated : Apr 22, 2019 03:57 pm IST

एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग गांजे का सेवन करते हैं, उनका वजन उन लोगों की तुलना में धीरे-धीरे बढ़ता है जो इनका उपयोग नहीं करते हैं।

health tips- India TV Hindi
health tips

नई दिल्ली: एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग गांजे का सेवन करते हैं, उनका वजन उन लोगों की तुलना में धीरे-धीरे बढ़ता है जो इनका उपयोग नहीं करते हैं। इस शोध के लिए 33 हजार लोगों पर परीक्षण किया गया, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक थी। शोधकर्ताओं ने इसके लिए शोध में शामिल हुए लोगों के बॉडी मास इंडेक्स पर बारीकी से नजर रखी।

तीन साल की अवधि में सभी प्रतिभागियों के वजन में वृद्धि हुई। हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि इनमें से जिन लोगों ने गांजे का सेवन किया। उनके वजन में अन्य लोगों की तुलना में बढ़ोतरी कम हुई। हालांकि इनमें कुछ ज्यादा अंतर नहीं था।

शोध की जब शुरुआत की गई तब 200 पाउंड वजन वाले एक 5 फीट 7 इंच के प्रतिभागी में केवल 2 पाउंड का ही अंतर दिखा।

अलशारावे नामक एक शोधकर्ता का इस बारे में कहना है, "2 पाउंड बहुत कम है, लेकिन जब 30 हजार लोगों में ऐसा होते दिखा तो इससे हम एक निष्कर्ष पर पहुंचे।"

शोधकर्ता ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि वजन घटाने या उसे संतुलित रखने के लिए गांजे को डायट में शामिल नहीं करना चाहिए। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल