1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Health Tips: जानिए आयुर्वेद के मुताबिक फल कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं

Health Tips: जानिए आयुर्वेद के मुताबिक फल कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2018 08:58 am IST,  Updated : Oct 20, 2018 09:06 am IST

सुबह उठते ही हमारे दिमाग में पूरे दिन की प्लानिंग शुरू हो जाती है कैसे क्या करना है? कई लोग मॉर्निंग वॉक पसंद करते हैं, तो कई लोग न्यूज पेपर पढ़ना, तो कई लोग अपनी चाय की सीप से अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं।

fruits- India TV Hindi
fruits

हेल्थ डेस्क: सुबह उठते ही हमारे दिमाग में पूरे दिन की प्लानिंग शुरू हो जाती है कैसे क्या करना है? कई लोग मॉर्निंग वॉक पसंद करते हैं, तो कई लोग न्यूज पेपर पढ़ना, तो कई लोग अपनी चाय की सीप से अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं। सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना है यह बहुत ही पर्सनल चीजें हैं लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि कैसे सुबह उठने से लेकर रात के सोने से पहले तक आपको क्या करना है। आज आपको बताते हैं आयुर्वेद के हिसाब से सुबह के वक्त कैसे क्या करना चाहिए? आयुर्वेद के मुताबिक अगर आपको अपनी लाइफ में शांति और समृद्धि चाहिए तो सबसे पहले डिजिटल वर्ल्ड से दूरी बनाएं। हर वक्त फोन, लैपी या सोशल मीडिया पर रहने से आपकी लाइफ से शांति खत्म होने लगती है।

आयुर्वेद में सही कॉम्बिनेशन वाले खाने पर जोर दिया जाता है।आयुर्वेद के मुताबिक अलग-अलग नेचर की चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए।यानी कि जिनका तापमान बहुत ठंडा या गर्म, स्‍वाद मीठा और नमकीन, गुण हल्‍का और भारी और तसीर ठंडी और गर्म अलग-अलग हो, उन्‍हें एक साथ नहीं लेना चाहिए।यहां पर हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें एक साथ खाने की मनाही है: 

दही के साथ क्‍या न खाएं

दही के साथ खासतौर पर खट्टे फल नहीं खाने खहिए।दरअसल, दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं।इस कारण वे पच नहीं पाते, इसलिए दोनों को साथ लेने की सलाह नहीं दी जाती।दही की तासीर ठंडी है।उसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए।मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए उसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए।आयुर्वेद के मुताबिक परांठे या पूरी जैसी तली-भुनी चीजों के साथ दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि दही फैट के डाइजेशन में रुकावट पैदा करता है।दही के साथ खजूर और च‍िकन खाना हानिकारक हो सकता है।

दूध के साथ क्‍या न खाएं
दूध एक एनिमल प्रोटीन है।उसके साथ तली-भुनी चीजों को खाने से रिएक्‍शन हो सकता है।दूध के साथ नमकीन चीजों को नहीं खाना चाहिए।दूध वाली चाय के साथ कोई भी नमकीन चीज नहीं खानी चाहिए।नमक के मिलने से मिल्‍क प्रोटीन जम जाता है और उसके पोषण में कमी आ जाती है।दूध के साथ फल भी नहीं खाने चाहिए।दूध में फल मिलाकर खाने से दूध में मौजूद कैल्‍श्यिम फलों के एंजाइम को सोख लेता है।इससे शरीर को फलों का पोषण नहीं मिल पाता।इसके अलावा उड़द की दाल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।हरी सब्‍जियां और मूली खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए।अंडा, मीट, और पनीर खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए।इनको एक साथ खाने से डाइजेशन में दिक्‍कत आ सकती है.

सेहत से है प्‍यार तो भूलकर भी एक साथ न खाएं ये चीजें

अलग-अलग तासीर वाली चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए
दूध और दही के साथ खट्टे फल खाने से शरीर को नुकसान होता है
मॉडर्न साइंस कॉम्बिनेशन थ्‍योरी को बहुत ज्‍यादा नहीं मानता

फल कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं

आयुर्वेद में सही कॉम्बिनेशन वाले खाने पर जोर दिया जाता है।आयुर्वेद के मुताब‍िक अलग-अलग नेचर की चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए।यानी कि जिनका तापमान बहुत ठंडा या गर्म, स्‍वाद मीठा और नमकीन, गुण हल्‍का और भारी और तसीर ठंडी और गर्म अलग-अलग हो, उन्‍हें एक साथ नहीं लेना चाहिए।यहां पर हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें एक साथ खाने की मनाही है: 

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल