1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. नहीं करेंगे सुबह का नाश्ता तो तेजी से बढ़ सकता है मोटापा, जानिए कैसे

नहीं करेंगे सुबह का नाश्ता तो तेजी से बढ़ सकता है मोटापा, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2018 11:13 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 11:13 am IST

अगर आपको नाश्ता न करने की आदत है तो सावधान हो जाइए। नाश्ता छोड़ने से आपका वजन बढ़ने और मोटापे की संभावना बढ़ जाती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक शोध के निष्कर्ष से पता चलता है कि अक्सर नाश्ता करने वाले 10.9 फीसदी लोगों की तुलना में नाश्ता न करने वाले 26.7 फीसदी लोग मोटापे का शिकार थे।

breakfast- India TV Hindi
breakfast

हेल्थ डेस्क: अगर आपको नाश्ता न करने की आदत है तो सावधान हो जाइए। नाश्ता छोड़ने से आपका वजन बढ़ने और मोटापे की संभावना बढ़ जाती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक शोध के निष्कर्ष से पता चलता है कि अक्सर नाश्ता करने वाले 10.9 फीसदी लोगों की तुलना में नाश्ता न करने वाले 26.7 फीसदी लोग मोटापे का शिकार थे।

अमेरिका के मेयो क्लीनिक के शोधकर्ता केविन स्मिथ ने कहा, "कभी-कभी नाश्ता करना शरीर के मध्य भाग के मोटापे व भार बढ़ने से जुड़ा हुआ है और यह जुड़ाव कभी नहीं नाश्ता करने वालों में ज्यादा स्पष्ट रूप से दिखता है।"

इसके अलावा जिन्होंने कभी नाश्ता नहीं किया, उन्होंने बीते सालों में खुद ज्यादा वजन बढ़ने की सूचना दी है।

इस शोध के लिए दल ने 2005 से 2017 तक 347 लोगों के नाश्ते की आदतों का अध्ययन किया। इन प्रतिभागियों की उम्र 18 से 87 साल रही और इनकी ऊंचाई, भार, कमर व कुल्हे के घेरे को मापा गया।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल