1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दिल की बीमारी से बचना है तो नाश्ता करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

दिल की बीमारी से बचना है तो नाश्ता करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2018 11:46 pm IST,  Updated : Sep 10, 2018 11:46 pm IST

आज के समय में दिल का दौरा पड़ना आम बात हो गई है। लेकिन इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होता है आपकी खराब लाइफस्टाइल और खानपान। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आप कुछ चीजों का बदलाव करें तो आप इन सब प्रॉब्लम से बच सकते हैं।

heart problem- India TV Hindi
heart problem

नई दिल्ली: आज के समय में दिल का दौरा पड़ना आम बात हो गई है। लेकिन इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होता है आपकी खराब लाइफस्टाइल और खानपान। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आप कुछ चीजों का बदलाव करें तो आप इन सब प्रॉब्लम से बच सकते हैं। आप सिर्फ अपने खानपान में बदलाव करेंगे तो आप इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर आप सुबह के वक्त सही समय पर नाश्ता करते हैं तो आप दिल का दौरा पड़ने से दूर रहेंगे।

सुबह के नाश्ते और रात के भोजन के समय में मामूली बदलाव शरीर की वसा को कम कर सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक, यह बदलाव मोटापे से संबंधित बीमारियों के विकास के जोखिम को कम कर सकते हैं।

ब्रिटेन में सरे यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मधुमेह और हृदय रोग से बचने के लिए खाए जाने वाले आहार में बदलाव करके शरीर की संरचना पर भोजन के समय को बदलने के प्रभाव की जांच की। इस दौरान प्रतिभागियों को दो टीमों में बांटा गया। एक टीम के प्रतिभागियों ने सुबह का नाश्ता 90 मिनट की देरी से किया।(नींद में बिस्तर गीला करना किडनी खराब होने का है लक्षण!)

वहीं दूसरी टीम ने अपने निश्चित समय पर किया। ‘जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन साइंसेज’ में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने अपना भोजन के समय में बदलाव किया उन्होंने मिश्चित समय पर भोजन करने वालों की तुलना में वसा की मात्रा कम पाई गई। सरे यूनिवर्सिटी के जोनाथन जॉनस्टन ने कहा, ‘हमारे भोजन के समय में कुछ मामूली बदलावों से हमारे शरीर को लाभ हो सकता है।’(शरीर के सभी मर्जों की एक दवा 'पोटली मसाज', जानिए क्या है ये)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल