1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जन्म के समय बच्चे का बढ़ा हुआ वजन बन सकता है एलर्जी का कारण

जन्म के समय बच्चे का बढ़ा हुआ वजन बन सकता है एलर्जी का कारण

 Written By: IANS
 Published : Oct 18, 2019 09:12 am IST,  Updated : Oct 18, 2019 09:12 am IST

शोधकर्ताओं ने पाया है कि वजनदार शिशुओं में बचपन की फूड एलर्जी या एक्जिमा से पीड़ित होने की संभावना ज्यादा होती है।

Heavier birth weight linked to childhood allergies- India TV Hindi
Heavier birth weight linked to childhood allergies

शोधकर्ताओं ने पाया है कि वजनदार शिशुओं में बचपन की फूड एलर्जी या एक्जिमा से पीड़ित होने की संभावना ज्यादा होती है। यह शोध जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं की टीम ने मानवों पर किए गए पूर्व के अध्ययनों का आकलन करते हुए यह समीक्षा की है।

15,000 शोध की स्क्रिनिंग करने के बाद उन्होंने 42 की पहचान की है, जिसमें 20 लाख से ज्यादा एलर्जी पीड़ितों का डाटा शामिल है।

पांच साल से कम उम्र के एक तिहाई बच्चे कुपोषण का शिकार: UNICEF

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड यूनिवर्सिटी की कैथी गैटफोर्ड ने कहा, "हमने जन्म के समय वजन व गर्भकालीन उम्र व बच्चों व वयस्कों के एलर्जी संबंधी बीमारियों की घटनाओं का विश्लेषण किया।"

गैटफोर्ड ने कहा, "बच्चे के जन्म के समय वजन में प्रत्येक किलोग्राम की वृद्धि से बच्चे में फूड एलर्जी का 44 फीसदी खतरा बढ़ता है या एक्जिमा होने का 17 फीसदी खतरा होता है।"

सारा अली खान ने बताया खुद को फिट रखने का मंत्र

इसमें से ज्यादातर शोध विकसित देशों के बच्चो पर किए गए, जिसमें ज्यादातर यूरोपीय हैं।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल