1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. होली में ज्यादा मसालेदार और मीठा खाने के बाद इस हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, पेट रहेगा एकदम ठीक

होली में ज्यादा मसालेदार और मीठा खाने के बाद इस हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, पेट रहेगा एकदम ठीक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2019 08:03 am IST,  Updated : Mar 22, 2019 08:18 am IST

होली रंगों के त्योहार के साथ-साथ खाने के कई व्यंजन का भी त्योहार है। होली के दिन गुजिया, दही वड़ा, माल पुआ और न जाने कई ऐसे खाने के आइटम बनाए जाते हैं जो काफी मसालेदार होते हैं वहीं कई आइटम बेहद मीठे होते हैं।

holi diet- India TV Hindi
holi diet

होली रंगों के त्योहार के साथ-साथ खाने के कई व्यंजन का भी त्योहार है। होली के दिन गुजिया, दही वड़ा, माल पुआ और न जाने कई ऐसे खाने के आइटम बनाए जाते हैं जो काफी मसालेदार होते हैं वहीं कई आइटम बेहद मीठे होते हैं। ये सभी व्यंजन सभी इतने लज़ीज होते हैं कि आप इन्हें न तो कह नहीं सकते बल्कि ना ना कहते आप बहुत कुछ खा सकते हैं। लेकिन इतना ऑयली और मसालेदार खाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए आपको होली के बाद अपने डायट में कुछ चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

एक्टिव रहने की कोशिश करें

होली के सीजन में ज्यादा से ज्यदा समय एक्टिव रहने की कोशिश करें। हर वक्त टेलिवीजन के सामने बैठे नहीं रहे। घर के कामों में हाथ बटाएं, सिर्फ इतना ही नहीं फैमिली और फ्रेंड्स के साथ होली मनाए। हर वक्त आप एक्टिव रहेंगे तो आपकी हेल्थ सही रहेगी। अगर आप ज्यादा  हेवी खाना खा भी लिए हैं तो आप एक्टिव रहेंगे तो वह आसानी से पच जाएगा और आपका पेट भी ठीक रहेगा।

आप कितना चीनी खा रहे हैं इसका ख्याल जरूर रखें
आपके आसपास इतने लजीज चीजें रहेंगी तो थोड़ा मुश्किल है अपने आप को कंट्रोल करना लेकिन आप पूरे दिन में एक या दो मीठा खा रहे हैं तो ठीक है लेकिन इससे ज्यादा आपके हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आपको अपनी हेल्थ की चींता है तो पूरे दिन में एक या दो ही मीठा खाएं और जितना हो चीनी का कम सेवन करें।

ज्यादा खाने से बचे
फेस्टिव सीजन के वक्त एक समस्या जो अक्सर आम होती है वह यह है कि आप ज्यादा खाना न खाएं। अगर आप ज्यादा खाना खाती हैं तो एक बात का जरूर ध्यान रखिए कि वह ज्यादा स्पाइसी और ऑयली न हो क्योंकि यह खाना आपके लिए पाचन शक्ति को खराब कर सकती है।

ज्यादा से ज्यादा पानी पीए
इस फेस्टिव सीजन कितना भी खाए लेकिन हर वक्त ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें। ज्यादा पानी पीने से यह आपके खाना को अच्छे तरीके से पचाती है।

देर रात खाना खाने से बचे
देर रात खाना खाने से आपकी पाचन शक्ति में कई तरह कि दिक्कतें पैदा हो सकती है। इसलिए देर रात खाना कोशिश करें न खाएं।

दही खाएं
फेस्टिव सीजन में दही खाना आपके हेल्थ और पाचन के लिए कई तरह से लाभदायक है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल