1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! जन्म के समय बच्चे का ज्यादा वजन हो सकता है खतरनाक

सावधान! जन्म के समय बच्चे का ज्यादा वजन हो सकता है खतरनाक

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2017 02:46 pm IST,  Updated : Jul 17, 2017 02:46 pm IST

अमेरिका की वर्जिनिया यूनिवर्सिटी के चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल के मार्क डेबोयर का कहना है कि हमें उम्मीद है कि इन आकड़ों की मदद से डॉक्टर्स, परिवार और उनके छोटे बच्चों में वजन बढ़ने संबंधी समस्याओं को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर शुरूआत से ही कंट्रोल किया जा..

baby- India TV Hindi
baby

हेल्थ डेस्क: आज के समय में मां सहित घर का हर सदस्य चाहता है कि आने वाला बच्चा हेल्दी हो। अगर वो हेल्दी न हुआ तो आने वाले समय में शारीरिक समस्या हो सकती है। इसलिए महिला को प्रेग्नेंसी के समय खूब ऐसी चीजे खिलाई जाती है जो कि सीधे बच्चे को लगे, लेकिन हम आपको बता दें कि ज्यादा वजन का बच्चा होना खतरनाक साबित हो सकता है। एक शोध के अनुसार जिन बच्चों का ज्यादा वजन होता है उनका मोटा होने की आशंका सबसे अधिक होती है। (सब माचिस की तीली कह आपको चिढ़ाते हैं, तो ऐसे बढ़ाएं अपना वजन)

अमेरिका की वर्जिनिया यूनिवर्सिटी के चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल के मार्क डेबोयर का कहना है कि हमें उम्मीद है कि इन आकड़ों की मदद से डॉक्टर्स, परिवार और उनके छोटे बच्चों में वजन बढ़ने संबंधी समस्याओं को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर शुरूआत से ही कंट्रोल किया जा सकेगा। (ब्रेकफास्ट से पहले करें 3 खजूर का सेवन और पाएं हाई ब्‍लड प्रेशर से निजात, जानिए कैसे)

‘पीडियाट्रिक ओबेसिटी’ मैग्‍जीन में प्रकाशित हुई इस रिसर्च को अमेरिका के 10,186 बच्चों पर किया गया. इसमें प्रीमैच्योर और समय पर जन्म लेने वाले दोनों तरह के बच्चों पर स्टडी हुई।

रिसर्च के नतीजों में पाया गया कि तय समय पर अधिक वजन के साथ जन्म लेने वाले बच्चों के मोटा होने की आशंका अधिक देखी गई। वहीं सामान्य वजन वालों में ये संभावना कम दि‍खी और प्रीमैच्योर बच्चे जो अधिक वजनी थे, में भी मोटा होने के लक्षण दिखे।

रिसर्च में देखा गया जिन बच्चों का जन्म के समय वजन 4.5 किलों से ज्यादा था, उनमें औसत वजन वाले बच्चों की तुलना में 69 पर्सेंट ज्यादा मोटापा होने की आशंका होती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल