1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एक बार फिर हिना खान ने शेयर की वर्कआउट का वीडियो और तस्वीरें, लगीं एक दम फिट

एक बार फिर हिना खान ने शेयर की वर्कआउट का वीडियो और तस्वीरें, लगीं एक दम फिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2018 09:13 am IST,  Updated : Aug 31, 2018 09:13 am IST

हिना इन दिनों इंस्ट्राग्राम में काफी जुड़ी रहती है। वह अपने फैंस को समय-समय पर वीडियो और तस्वीरे शेयर करती है। हाल में ही हिना ने वर्कआउट की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसके कारण वह काफी ट्रोल हुई थी। एक बार फिर हिना खान से कुछ ऐसी ही तस्वीरें शेयर की है।

Hina Khan- India TV Hindi
Hina Khan

नई दिल्ली: टीवी की दुनिया में हिना खान स्टनिंग अभिनेत्रियों में एक मानी जाती है। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में शिरकत करने से पहले हिना स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से काफी फेमस हो गई थी। हिना इन दिनों इंस्ट्राग्राम में काफी जुड़ी रहती है। वह अपने फैंस को समय-समय पर वीडियो और तस्वीरे शेयर करती है। हाल में ही हिना ने वर्कआउट की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसके कारण वह काफी ट्रोल हुई थी। एक बार फिर हिना खान से कुछ ऐसी ही तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने ड्रेस को लेकर लिखा है।  

यह टीवी एक्ट्रेस फैशन की जगह अपनी लाइफ में फिटनेस को काफी महत्व दे रही हैं। इनके जिम में वर्कआउट करने के दौरान के वीडियो काफी शेयर करती रहती हैं। हिना इस बार तस्वीरों में अपनी बैक को शो कर रही है। (Hina Khan In London: लंदन में हिना खान का ट्रेडिशनल लुक के बाद दिखा बोल्ड अवतार, बढ़ाई फैंस की धड़कनें )

हिना ने तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा कि, 'जब आप वर्कआउट करते समय अपनी ड्रेस में हॉट हो जाते है। तब आप बेहतर महसूस करते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।'

तस्वीरों में वह काफी फिट नजर आ रही हैं। उनका यह अवतार फैंस को काफी अच्छा लगा। कुछ ट्रोलर्स को छोड़कर उन्हें सब फिट बोल रहे है। (43 साल की उम्र में भी साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लगते हैं 25 साल के, जानिए वर्कआउट और डाइट प्लान )

आपको बता दें कि  हिना खान ने एक एंटरटेन्मेंट पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में हिना कहा कि अभी उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर आए कुछ ही दिन हुए हैं। फिलहाल उन्हें अभी और ब्रेक की जरूरत है। जब हिना से पूछा गया कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए फिक्शन करना पसंद करेंगी या रियलिटी शो? इसके जवाब में हिना ने कहा कि वह फिलहाल अभी तो किसी तरह का कोई रियलिटी शो नहीं करने वाली हैंय़ हिना ने कहा कि उनके पास वेब सीरीज के लिए बहुत से ऑफर हैं, मगर वह कुछ को ही कंसीडर कर के चल रही हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल